हिलेरी ने कहा, हैकिंग के कारण हुई हार
हिलेरी ने कहा, हैकिंग के कारण हुई हार
Share:

नईदिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में हार का सामना करने के बाद अब हिलेरी क्लिंटन और उनकी पार्टी हार के कारणों पर चर्चा कर रही हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि उनकी हार के लिए रूस द्वारा की जाने वाली हैकिंग जिम्मेदार है। दरअसल हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि उन्होंने करीब 5 वर्ष पहले रूस के संसदीय चुनाव में धांधली की बात कही थी। इतना ही नहीं हिलेरी का कहना था कि व्लादिमीर पुतिन ने हिलेरी को लोगों द्वारा उन्हें लेकर गुस्सा करने वालों को लेकर सार्वजनिक तौर पर दोषी बताया था।

ऐसे में हिलेरी का कहना था कि इसी कारण से पुतिन ने उनके खिलाफ विरोधी कदम उठाए। हालांकि उन्होंने स्पष्टतौर पर पुतिन पर आरोप नहीं लगाए मगर उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव और पुतिन के बीच सीधा संबंध है। इस मामले में हिलेरी ने कहा कि यदि हैकिंग की बात हुई है तो फिर यह अमेरिका पर हमला है। यह अमेरिका की अखंडता और इसके लोकतंत्र पर भी वार है।

हालांकि रूस ने इस मामले में अमेरिका को कहा कि रूस पर डेमोक्रेट्स से जुड़ी जानकारियों की हैकिंग के आरोप न लगाए जाऐं और यदि आरोप लग रहे हैं तो इसे सिद्ध किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि इस मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से चर्चा कर इस तरह के के प्रयासों को रोकने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि उन्हें चेतावनी भी दी गई थी कि यदि ऐसा होता रहा तो फिर परिणाम गंभीर होंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति की तस्वीरों का कुछ यूँ किया फोटोशॉप ने

प्रियंका पूछेगी अमेरिका के राष्ट्रपति

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -