हिलेरी ने बताया ट्रंप को लोकतंत्र के लिए खतरा
हिलेरी ने बताया ट्रंप को लोकतंत्र के लिए खतरा
Share:

वाॅशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों द्वारा अपने पक्ष में व्यापक प्रचार किया जा रहा है। हालात ये हैं कि इस चुनाव प्रचार के दो प्रमुख नेता एक दूसरे पर तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं तो वे अपने पक्ष में मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने आम चुनाव के परिणाम का सम्मान करने से इन्कार करने के बाद अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा भी बताया।

हिलेरी ने ओहायो में चुनावी रैली में उपस्थितों से कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने रात्रि में वही किया जो राष्ट्रपति पद के किसी भी उम्मीदवार ने अभी तक नहीं किया है। उनका कहना था कि वे चुनाव परिणामों का सम्मान नहीं करेंगे। ट्रंप को उन्होंने लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया है।

राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर लास वेगास ने तीसरी और अंतिम बहस में ट्रम्प ने कहा था कि वे किसी तरह की प्रतिबद्धता को व्यक्त नहीं कर सकते हैं, कि वे राष्ट्रपति पद के चुनाव के परिणाम को स्वीकार करेंगे या नहीं। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि चुनाव में हार जीत भले ही हो लेकिन सभी के बीच शांति और सद्भाव होना चाहिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -