ओपिनियन पोल में हिलेरी को बढ़त
ओपिनियन पोल में हिलेरी को बढ़त
Share:

वाॅशिंगटन। डेमोक्रेटिक दावेदारों की दौड़ में सम्मिलित हिलेरी क्लिंटन को ओपीनियन पोल में उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बर्नी सैंडर्स पर बढ़त मिली है। हिलेरी ने बहस के दौरान लोगों को शानदार तरीके से प्रभावित किया। अमेरिका में होने वाले चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की बहस किए जाने के बाद सीएनएन - ओआरसी मतदान के अनुसार पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को 50 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन प्राप्त करने में सफलता मिली। सैंडर्स ने केवल 34 प्रतिशत जनता को अपने पक्ष में किया। 

सीएनएन - ओआरसी पोल के अनुसार विदेश नीति और आईएसआईएस के मामले में हिलेरी क्लिंटन को अधिक बढ़त मिली। विदेश नीति के मसले पर हिलेरी 72 प्रतिशत पर रहीं। सैंडर्स केवल 15 प्रतिशत पर ही रही। आईएसआईएस के मसले पर  हिलेरी  63 प्रतिशत पर थीं। सैंडर्स 18 प्रतिशत पर रहे।

हिलेरी सैंडर्स से करीब 21 प्वाईंट आगे रही। इस मसले पर हिलेरी 51 प्रतिशत तक समर्थन हासिल कर चुकी हैं। सैंडर्स को करीब 30 प्रतिशत तक का समर्थन मिला है। यह बात भी सामने आई है कि हिलेरी को रिपब्लिकन पार्टी के तीन उम्मीदवारों को चुनौती दी गई है। डोनाल्ड ट्रंप से वे आगे नहीं पहुंचे। आम चुनाव में किए गए आंकलन में यह कहा गया कि डोनाल्ड ट्रंप केवल 47 प्रतिशत पर ही रहे। जबकि हिलेरी 49 प्रतिशत पर रहीं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -