हिलेरी अविश्वसनीय रुप से दुष्ट महिला हैः ट्रंप
हिलेरी अविश्वसनीय रुप से दुष्ट महिला हैः ट्रंप
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्धंद्धी हिलेरी क्लिंटन पर बेहद निजी हमला करते हुए कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ अपने पति के दुर्व्यवहारों में अविश्वसनीय रुप से एक दुष्ट महिला रही है। इस कथन के बाद से एक बार फिर से पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विवाहेतर संबंधों का मुद्दा उठने लगा है।

ओरेगोन में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने यह बयान दिया। हांलाकि इससे पहले भी ट्रंप ने हिलेरी पर कई व्यक्तिगत हमले किए है, लेकिन यह पहला मौका है, जब ट्रंप ने सीधे-सीधे विवाह संबंधों को लेकर हिलेरी पर हमला बोला है।

महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने से महिलाओं के बीच ट्रंप की लोकप्रियता पहले ही कम हो चुकी है। ट्रंप ने आगे कहा कि हिलेरी अमेरिकी महिलाओं के पीछे जाएंगी और उनकी जिंदगी बर्बाद कर देंगी। वो दुष्ट है और उन्होने कई महिलाओं के लिए जो किया वो शर्मनाक है।

नवंबर में होने वाले चुनाव में ट्रंप और हिलेरी आमने-सामने है। एक अन्य रैली में भी पहुंचकर ट्रंप ने कहा कि हिलेरी के पति ने किसी भी अन्य वेयक्ति की तुलना में अधिक बुरा व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि हिलेरी ने कई महिलाओं को चोट पहुंचाया। उनमें से कुछ महिलाओं को उन्होंने (बिल ने) नहीं बर्बाद किया बल्कि सब कुछ शांत होने के बाद जिस तरह से हिलेरी क्लिंटन ने उनसे व्यवहार किया, उससे वे बर्बाद हुई। ट्रंप ने दावा किया कि वह किसी और से कहीं अधिक महिलाओं का सम्मान करते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -