हिलेरी क्लिंटन हार सकती हैं राष्ट्रपति पद का चुनाव
हिलेरी क्लिंटन हार सकती हैं राष्ट्रपति पद का चुनाव
Share:

अमेरिका: डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडर और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की परेशानी काम होने का नाम नही ले रही हैं। नए मत सर्वेक्षण में 2 राज्यों में वह अपने रिपब्लिकन प्रतिस्पर्धियों डोनाल्ड ट्रंप और जेब बुश से काफी पिछड़ गई हैं। हिलेरी E-Mail विवाद में पहले से घिरी हुई हैं। दावेदारी को लेकर भी उनकी पार्टी में उन्हें स्वघोषित समाजवादी बर्नी सैंडर्स से भी काफी कड़ी चुनौती मिल रही है।

हल ही मे एक ताजा जनमत सर्वेक्षण में मालूम पड़ता है कि सैंडर्स ने न्यू हैंपशायर में डेमोक्रेटिक पार्टी के मतदाताओं के बीच हिलेरी पर 9 प्रतिशत की बढ़त बना ली है। आयोवा राज्य में भी वह हिलेरी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस सर्वेक्षण में यह भी सामने आया है कि उपराष्ट्रपति जो बिडेन की स्वीकार्यता डेमोक्रेट मतदाताओं और अन्य मतदाताओं के बीच हिलेरी के मुकाबले ज्यादा है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि बिडेन डेमोक्रेटिक पार्टी में राष्ट्रपति पद की अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

अगर जनमत सर्वेक्षण की मने तो ऐसा अनुमान है की अगर अभी राष्ट्रपति का चुनाव हो, तो आयोवा में हिलेरी क्लिंटन अपने रिपब्लिकन प्रतिस्पर्धियों डोनाल्ड ट्रंप और जेब बुश, दोनों से हार जाएंगी. 50 प्रतिशत लोगो का कहना है की वे बुश को अपना वोट देंगे। सर्वेक्षण में बुश के मुकाबले हिलेरी को महज 39 प्रतिशत ही वोट मिले है। 48 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे ट्रंप को वोट करेंगे। उनके मुकाबले में हिलेरी को 43 प्रतिशत जनता ने वोट डालने की बात स्वीकारी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -