अमेरिका के 227 सालों के इतिहास में व्हाइस हाउस की दौड़ में शामिल हिलेरी पहली महिला
अमेरिका के 227 सालों के इतिहास में व्हाइस हाउस की दौड़ में शामिल हिलेरी पहली महिला
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। आवश्यक डेलीगेटों की संख्या पूरी होने के बाद उम्मीदवारी के लिए उनके नाम का ऐलान किया गया। व्हाइट हाउस पहुंचने की दौड़ में शामिल होने वाली वो पहली महिला है।

1789 से यूएस में प्रेसीडेंशियल इलेक्शन की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर अब तक यानि 227 सालों बाद कोई लेडी इस दौड़ तक पहुंच पाई है। एक पब्लिक मीटिंग में हिलेरी ने कहा कि मैंने डेमोक्रेटिक नॉमिनेशन के लिए अपनी सीट पक्की कर ली। ये पहली बार है जब अमेरिका में किसी पार्टी से कोई महिला प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट चुनी गई है।

समाचार एजेंसी के अनुसार, क्लिंटन के पक्ष में डेलीगेट की संख्या 2383 है। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए यह संख्या पर्याप्त है। बता दें कि हिलेरी ने कैलिफोर्निया की महत्वपूर्ण प्राइमरी चुनाव और उससे पहले के दो प्राइमरी चुनाव में अपने प्रतिद्धंद्धी बर्नी सैंडर्स को हरा दिया था।

हिलेरी के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि कल कैलिफोर्निया समेत छह राज्यों में होने वाले प्राइमरी मतदान के बाद हिलेरी के पास पर्याप्त डेलीगेट होंगे। हिलेरी के प्रचार अभियान के अध्यक्ष जॉन पोडेस्टा ने फॉक्स न्यूज से बातचीत के दौरान कहा कि हमें लगता है कि हमें मंगलवार रात को उतने डेलीगेट मिल जाएंगे, जितने हिलेरी को अमेरिका में किसी बड़ी पार्टी की पहली महिला उम्मीदवार बनाने के लिए जरूरी हैं।

हम उसका इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल हिलेरी के पास 2354 डेलीगेट हैं, जो डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए जरूरी संख्या बल 2382 से 28 कम हैं। सैंडर्स के पास 1565 डेलीगेट है। जिन पांच राज्यों में प्राइमरी चुनाव होने वाले है, उनमें मोंटाना, न्यू जर्सी, नॉर्थ डेकोटा, न्यू मेक्सिको, साउथ डेकोटा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -