ट्रंप एक बेलगाम इंसान हैः हिलेरी
ट्रंप एक बेलगाम इंसान हैः हिलेरी
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपने प्रतिद्धंद्धी डोनाल्ड ट्रंप के बारे में कहा है कि वो एक बेलगाम इंसान है। हिलेरी ने हाल ही में ट्रंप द्वारा घोषित की गई कई नीतियों को भी चिंताजनक बताया।

इस सप्ताह सीबीएस न्यूज को दिए अपने इंटरव्यू में हिलेरी से कि ट्रंप बेलगाम कहे जाने पर जब सवाल पूछे गए तो हिलेरी ने कहा कि मुझे लगता है कि बेलगाम ट्रंप का यह कहना है कि अन्य देश आगे बढ़े और अपने लिए परमामु हथियार हासिल करें।

आगे उन्होंने कहा कि बेलगाम ट्रंप कहते हैं कि हम दुनिया के इतिहास में सबसे ताकतवर सैन्य गठबंधन नाटो से अलग हो जाएं और कुछ ऐसा जिसे वाकई में हमें आधुनिकीकृत करने की जरूरत है। ट्रंप ने भी अपने चुनावी प्रचार के दौरान पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी के विवाहेतर संबंधों को लेकर बेहद निजी टिप्पणियां की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -