Hike लांच कर रहा है यूजर्स की तरह दिखने वाला ये खास इमोजी
Hike लांच कर रहा है यूजर्स की तरह दिखने वाला ये खास इमोजी
Share:

भारत की मैसेंजिंग ऐप Hike ने पर्सनल इमोजी अवतार HikeMoji सर्विस पेश कर दी है। इस नए सर्विस के बाद उपभोक्ता खुद की तरह दिखने वाले इमोजी Hike Sticker Chat app में उपयोग कर पाएंगे। उपभोक्ता इन इमोजी को खुद ही कस्टमाइज्ड कर पाएंगे। खुद की तरह दिखने वाले इमोजी अवतार को कस्टमाइज करने के लिए हाइक की ओर से 1000 हेयरस्टायल, फेशियल फीचर्स, बिन्दी, स्थानीय कपड़े, नोज पिन और दूसरी चीजें दी भी हैं।

इस सर्विस के जरिये उपभोक्ता को 100 एक्सक्लूसिव स्टिकर्स HikeMoji मिलते हैं। ये हाइकमोजी अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ 7 रिजनल भाषाओं में उपलब्ध हैं।HikeMoji भारत में पहली हाइपर लोकल अवतार इमोजी फीचर है जो देसी संस्कृति और भाषा के जरिए कस्टमाइज किए जा रहे हैं।

कैसे बनाएं खुद का HikeMoji - HikeMoji बनाने के लिए उपभोक्ता को Hike Sticker Chat app में HikeMoji ऑप्शन में टैपकर सेल्फी क्लिक करनी होगी। इसके बाद अपनी पसंद के अनुसार HikeMoji को कस्टमाइज कर सकते हैं। HikeMoji को अपनी स्थानी भाषा और वेशभूषा से कस्टमाइज कर सकते हैं। इसके अलावा जैसे ही आप हाइकमोजी बनाने के लिए अपनी सेल्फी क्लिक कर पाएंगे आपके 100 इमोजी ऑटोमेटिक बन कर तैयार हो जाएंगे।इन स्टिकर्स को उपभोक्ता अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्सम पर साँझा कर पाएंगे।

बीटा वर्जन लॉन्च - Hike इन HikeMoji स्टिकर्स को बनाने के लिए एआई टेक्नोलॉजी उपयोग कर रहा है। हाइक की ये AI टेक्नोलॉजी किसी उपभोक्ता के चेहरे के आकार और रंग के करीब  100 ट्रिलियन इमोजी बनाने की सक्षम रखता है। हाइक ने फिलहाल इसका बीटा वर्जन पेश किया है। इसकी मदद से हाइक उपभोक्ता खुद की तरह दिखने वाला हाइकमोजी बना सकते हैं। हिंदी और अंग्रेजी के साथ 7 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं - गुजराती, मराठी, बंगाली, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम में इमोजी स्टिकर तैयार किया जा सकता हैं।

इस दिन भारत में लॉन्च होगा Realme X2 Pro, होंगे कुछ खास फीचर्स

Samsung, Motorola के बाद अब Xiaomi पेश करेगा फोल्डेबल स्मार्टफोन

अमेरिका का बैन नही आया काम, इस चीनी स्मार्टफोन की ब्रिकी ने की बोलती बंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -