इंदौर में दौड़ेगी अत्याधुनिक फ्रांसिसी मेट्रो ट्रेन
इंदौर में दौड़ेगी अत्याधुनिक फ्रांसिसी मेट्रो ट्रेन
Share:

ब्यूरो रिपोर्ट/ इंदौर: शहर में लम्बे समय से मेट्रो ट्रैन के दौड़ने का इन्तजार किया जा रहा है, जिसके चलते लोगो में काफी उत्साह नजर आ रहा है, आपको बता दे की इंदौर-भोपाल मेट्रो ट्रैन का काम बड़ी गति से किया जा रहा है। जिसके चलते, फ्रांसिसी कंपनी एल्स्टाम को भोपाल और इंदौर के लिए 156 मोविया मेट्रो कार की आपूर्ति का टेंडर मिलना तय हो गया है। इसके बाद अब वर्क आर्डर जारी होने की प्रक्रिया बाकी रह गई है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) की ओर से निकाले गए टेंडर में कंपनी ने सबसे कम दरें भरी हैं।   

अधिकारियों ने बताया की मेट्रो ट्रेन और विभिन्न प्रणालियों की आपूर्ति के लिए 3200 करोड़ रुपये का टेंडर लिया गया है। जिसके तहत भोपाल के लिए 27 और इंदौर के लिए 25 ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी मिल रही है। इसके अलावा कंपनी द्वारा ट्रेनों की स्थापना, संचालन और 15 वर्षों तक रखरखाव का काम कंपनी की ओर से किया जाएगा। इस परियोजना से इन दोनों शहरों के 57 लाख से अधिक लोगों को परिवहन सुविधा का फायदा मिलेगा।
 
आपको बता दे की फ़्रांसिसी कंपनी 52 गेज मोविया मेट्रो यात्री ट्रेन बनाएगी वहीं इंदौर में 29 स्टेशनों के साथ 31.5 किमी लाइन पर इनका संचालन होगा। इनका निर्माण एल्सटाम की गुजरात के सावली में अत्याधुनिक रोलिंग स्टाक निर्माण इकाई में किया जाएगा। भोपाल में 31 किमी लाइन पर 30 स्टेशनों के साथ 80 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति से संचालित होंगी।

हर घंटे बनेंगी 1 लाख रोटियां.., PM मोदी ने किया उत्तर भारत की सबसे बड़ी रसोई का शुभारंभ

'आज दुनिया परिणाम के साथ, प्रमाण भी मांगती है..', आयुर्वेद को लेकर बोले पीएम मोदी

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत जी-20 के नए शेरपा होंगे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -