रिश्तेदार के घर जा रही थी महिला, रास्ते में हुई हादसे का शिकार
रिश्तेदार के घर जा रही थी महिला, रास्ते में हुई हादसे का शिकार
Share:

बीते कुछ समय से देश के कई हिस्सों में घटनाओं का सिलसिला और भी तेजी से बढ़ने लगा है, हर दिन कोई न कोई इन्ही बड़ी घटनाओं का शिकार होकर अपनी जानी से हाथ धो रहा है, वहीं आज आम जनता के दिल और दिमाग में दहशत और भी तेजी से बढ़ने लगी है. इतना ही नहीं आज हम आपके लिए एक ऐसा केस लेकर आए है. जिसे सुनने के बाद सभी हैरान रह जाएंगे.  जी हां आज जो केस हम आपको बताने वाले है वह कही और का नहीं बल्कि भोपाल का है.

जंहा भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में रेतघाट के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चालक और पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना में महिला को गंभीर चोट लगी। उसे हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना शनिवार दोपहर की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर केस की जांच में जुट गई।

तलैया पुलिस के मुताबिक निराला नगर भदभदा निवासी 54 वर्षीय मनीषा ओसवाल गृहिणी थीं। उनके पति प्रदीप ओसवाल प्रॉपर्टी डीलर हैं। 10 अप्रैल को दोपहर में वह अपने यहां कार्य करने वाले पल्लू नामक कर्मचारी के साथ बाइक पर बैठकर अपने रिश्तेदार के घर काम से जा रही थीं। उनकी बाइक रेतघाट के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीच से टक्कर दे मारी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक चला रहा कर्मचारी और पीछे बैठी महिला दोनों दूर जाकर गिरे। जिससे महिला के सिर में गंभीर चोट आई। कर्मचारी को भी चोट लगी थी। दुर्घटना के उपरांत चालक कार समेत तुंरत वहां से भाग निकला। घायल कर्मचारी ने अपने मालिक और उनके बेटे को फोन किया और दुर्घटना की सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को  हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 11 अप्रैल को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी फुटेज से कार चालक की तलाश: मिली जानकारी के अनुसार तलैया थाना प्रभारी डीपी सिंह का कहना है कि घटनास्थल के पास CCTV लगे हैं। पुलिस अधिकारी CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं। कार की पहचान की जा चुकी है। जल्द ही कार चालक की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आए रवीना टंडन और अक्षय खन्ना, इस सीरीज में हुए एंट्री

तेलंगाना को मिली 4.64 लाख कोरोना वैक्सीन की खुराक

बंगाल चुनाव: ममता पर लगे बैन से गुस्से में TMC नेता, चुनाव आयोग पर लगाए संगीन आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -