हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
Share:

भोपाल: आज शाम माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में शाजापुर के मुकेश चंदेल पिता भागवत सिंह चंदेल ने 600 में से 589 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान अर्जित किया। जबकि दूसरे स्थान पर जबलपुर की छात्रा दिव्या यादव पिता अरूण यादव ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दरअसल उन्होंने भी 600 में से 589 अंक अर्जित किया। प्रावीण्य सूची में दूसरे स्थान पर भी दो विद्यार्थी काबिज हुए। जिसमें शहडोल के राम प्रकाश गुप्ता पिता सुरेश प्रसाद गुप्ता रहे। उन्होंने 588 अंक अर्जित किए। प्रावीण्य सूची में दूसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों में शुजालपुर मण्डी के छात्र जितेंद्र परमार पिता रामनारायण का नाम शामिल रहा। उन्होंने 588 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान अर्जित किया।

इस बार परीक्षा में रेग्युलर छात्रों के तौर पर 4552998 छात्रों ने भागीदारी की। जिसमें से 23554 छात्र उत्तीर्ण रहे। उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत 51. 78 प्रतिशत रहा। जबकि लड़कियों अर्थात् छात्राओं में 386423 छात्राऐं परीक्षा में शामिल हुईं। इन छात्राओं में से 217445 छात्राऐं सफल रहीं। छात्राओं की सफलता का प्रतिशत 56.33 रहा। इस तरह से कुल उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत 53.87 प्रतिशत रहा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -