'प्रशासन को पूरी तरह से लकवा मार गया है', बढ़ते डेंगू मामलों पर बोली दिल्ली हाईकोर्ट
'प्रशासन को पूरी तरह से लकवा मार गया है', बढ़ते डेंगू मामलों पर बोली दिल्ली हाईकोर्ट
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में डेंगू के मामलों में कोई कमी देखने के लिए नहीं मिल रही है। यहाँ दिन पर दिन डेंगू के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। अब इन बढ़ते हुए मामलों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। जी दरअसल दिल्ली में बढ़ते डेंगू के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रशासन को फटकार लगा डाली है और इसी के साथ तल्ख टिप्पणी भी की है।

जी दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट का कहना है, 'प्रशासन को पूरी तरह से लकवा मार गया है।' आपको बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में वकील रजत अनेजा को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया है। अब आज दिल्ली HC ने कहा, 'शहर में बड़े पैमाने पर मच्छरों के प्रजनन के खतरे का मुद्दा है, जिसके परिणामस्वरूप हर साल मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू जैसी बीमारी होती है। लेकिन प्रशासक प्रशासन नहीं चला पा रहे है, नीतियां केवल लोकलुभावन तरीके से बनाई जा रही हैं।'

इसी के साथ दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा, 'डेंगू को लेकर कोई परेशान नहीं है, कोई जवाबदेही नहीं है। अगर ऐसा होता है तो ऐसा होता है डेंगू आयेगा और जायेगा, लोग मरेंगे, हमारे पास इतनी बड़ी संख्या में आबादी है, किसी को कोई फर्क नहीं पडता है। अगर चुनाव असली मुद्दों पर लड़ा जाए तो हमारा शहर पूरी तरह बदल जाएगा, लेकिन चुनाव इन पर लड़ा जा रहा है, क्या मुफ्त है?' मिली जानकारी के तहत बीते सोमवार को दिल्ली में डेंगू से छह और लोगों की मौत हो गई थी। कहा जा रहा है इस साल अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और यह आंकड़ा पिछले छह वर्षों की तुलना में सबसे अधिक बताया जा रहा है। जी दरअसल इससे पहले साल 2016 में दस लोगों की मौत हुई थी।

जेएनयूएसयू ने की बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण की मांग

भारत पर मंडराया तीसरी लहर का खतरा, 5 दिन में 10 गुना बढ़े ओमिक्रॉन के मामले

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया बड़ा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -