हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए जहर हैं ये चीजें, भूल से भी ना खाएं
हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए जहर हैं ये चीजें, भूल से भी ना खाएं
Share:

आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर एक सामान्य समस्या बन चुका है और इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। हालाँकि इसे दवाओं और कुछ चीजों के परहेज से कंट्रोल किया जा सकता है। जी दरअसल नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 माना जाता है, लेकिन 130/90 भी चिंताजनक नहीं है। जी हाँ और इससे ऊपर जाने पर ये सेहत पर बुरा असर डालता है। इसको ही हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। आप सभी को बता दें, हाई बीपी का अगर वक्त पर इलाज न कराया जाए तो यह हार्ट को नुकसान पहुंचा सकता है। इस वजह से इसके मरीजों को कई चीजों से परहेज करना जरूरी है। आज हम उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे परहेज करना चाहिए।

कैफीन- हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह जरूरी है कि वह कैफीन (Caffeine) से दूर रहें। जी हाँ और उनके लिए कॉफी और सोडा जैसे ड्रिंक नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। इसके अलावा चाय से भी परहेज करें तो बेहतर होगा।

मसाले- ज्यादा स्पाइसी फूड हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जी हाँ और खाने में इस्तेमाल होने वाले मसाले ब्लड प्रेशर की समस्या को और बढ़ा सकते हैं।

शुगर- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीजों को शुगर या मीठी चीजों से भी दूरी बनानी चाहिए। जी दरअसल ज्यादा शुगर खाने से मोटापा बढ़ सकता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदेह है।

नमक- ज्यादा नमक (Salt) हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए जहर है। जी दरअसल नमक का ज्यादा सेवन उच्च रक्तचाप और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।

अचार- जी दरअसल नमक डालने से अचार लंबे समय तक चलता है और नमक वाली सरंक्षित चीजों का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए परेशानी का कारण हो सकता है। इसी लिस्ट में अचार भी शामिल है।

पैकेट फूड- हाई ब्लड प्रेशर (High BP) के मरीज पैक फूड्स से दूर रहे।

बच्चा चोरी करने की फ़िराक में घूम रहे थे दो भगवाधारी, जब पकड़ाए तो निकले 'मुस्लिम'

घर से ग़ायब हुई 6 वर्षीय मासूम, खाली प्लाट में मिली और फिर...

यहाँ गांधी जयंती के दिन मांस बिक्री पर प्रतिबंध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -