तीन राज्यों में तहलका मचा सकता है ‘फेथाई’, हाई अलर्ट
तीन राज्यों में तहलका मचा सकता है ‘फेथाई’, हाई अलर्ट
Share:

चक्रवाती तूफान ‘फेथाई’ जल्द आंध्र प्रदेश के तटों से टकराने वाला है और इसी के कारण सोमवार को ओडिशा राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने एक बुलेटिन जारी की जिसमें कहा कि रविवार को राज्य के कई हिस्सों गजपति, गंजम, रायगढ़ा और कालाहांडी में आसमान में घने बादल छाये रहे, जबकि चक्रवात के प्रभाव से वहां भारी बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश होने का अनुमान है। वही विभाग ने बताया कि चक्रवात के गंभीर तूफान में बदलने की आशंका है और यह उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर मुड़़ जायेगा तथा सोमवार दोपहर तक ओंगोल एवं काकीनाड़ा के बीच आंध्र प्रदेश के तट से टकरायेगा।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर तक ओडिशा में कहीं हल्की से मध्यम बारिश एवं कई जगहों पर, मुख्यत: दक्षिण ओडिशा के जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अनुसार ओडिशा तट में मछुआरों के लिये कोई आम चेतावनी जारी नहीं की गयी। बहरहाल, उन्हें सोमवार तक पश्चिम मध्य एवं दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से सटे गहरे समुद्री इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गयी है। वही ओडिशा सरकार ने जिलाधीशों को पहले ही इस बेमौसम बरसात से धान के खेतों को बचाने के लिये जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।

देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी, माउंट आबू और फतेहपुर का तापमान माइनस में पहुंचा

हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

बर्फीली हवाओं से गिरा दिन का तापमान, आगे ऐसा रहेगा मौसम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -