हीरो मोटोकॉर्प के संस्थापक बृज मोहन लाल का निधन
हीरो मोटोकॉर्प के संस्थापक बृज मोहन लाल का निधन
Share:

नई दिल्ली : हीरो मोटोकॉर्प के संस्थापक बृज मोहन लाल मुंजाल का साउथ दिल्ली में बीमारी के बाद निधन हो गया है। रविवार शाम ही वो इस दुनिया को अलविदा कह गए। 92 वर्ष के मुंजाल ने 1954 में हीरो ग्रुप की नींव रखी थी। 35 फीसदी शेयर के साथ हीरो ग्रुप भारत की 30 अमीर शख्शियतों में से एक है। सोमवार को मुंजाल का अंतिम संस्कार होगा।

पाक विभाजन के बाद भारत आए श्री मुंजाल का जन्म 1 जुलाई 1923 को समालिया में हुआ था। शिक्षा के बाद वो आर्मी ऑर्डिनेंस फैक्टरी मे काम करते थे।  हीरो ग्रुप शुरुआत में कंपनी हैंडलबार, चेन व फ्रंट फ्रॉक्स बनाती थी। 1956 में अचानक पंजाब सरकार ने 12 न्यू इंडस्ट्रियल लाइसेंस देने की घोषणा की, जो बाइ साइकिल निर्माण के लिए थी।। वो भी इसमें नॉमिनेशन भरकर दाखिल हो गए। किस्मत ने साथ दिया और लाइसेंस उन्हें मिल गया। उनके नेतृत्व में हीरो पहली ऐसी कंपनी बनी जो अत्याधिक मात्रा में साइकिल बनाती थी। इसके लिए कंपनी का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज हुआ।

मुंजाल को तीन बेटे और एक बेटी है। इसी साल वो समूह के सेवानिवृत अध्यक्ष बने थे। पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भी इस पर शोक जताया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -