गुपचुप शादी की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा का करारा जवाब
गुपचुप शादी की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा का करारा जवाब
Share:

बॉलीवुड और हॉलीवुड दुनिया में खुद को सफल अभिनेत्री के तौर पर कायम कर चुकी देसी गर्ल यानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. बीते कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं जिसमे प्रियंका ने हाथ में एक ब्रेसलेट पहना हैं जिसे लोग मंगलसूत्र समझकर उनकी शादी के कयास लगा रहे हैं. जिसका जवाब हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिया हैं.

बता दे कि प्रियंका ने मंगलसूत्र बताए जा रहे ब्रेसलेट के क्लोज शॉट की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की. साथ ही शादी करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा, हाहाहहाहा..ये तो अफवाह फैलाने का अलग ही स्तर है. ये एक इविल आई है दोस्तों. शांत हो जाइए. जब मेरी शादी होगी मैं सभी को बताऊंगी, ये सब गुपचुप नहीं होगा.

 

गौरतलब हैं कि प्रियंका से कई बार शादी के सवाल किये गए हैं जिसके चलते उनका कहना हैं कि उन्हें एक अच्छे लड़के की तलाश हैं जो अभी खत्म नहीं हुई हैं. उन्हें जिस दिन अच्छा लड़का मिल जाएगा उस दिन वह शादी कर लेगी. खबरों की माने तो इन दिनों प्रियंका असम पहुंची हैं वे असम टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर हैं. इसी सिलसिले में एक कैंपेन एड शूट के लिए प्रियंका ने अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट के बिजी शेड्यूल से फ्री होकर असम पहुंची हैं. वहीं बात करें प्रियंका की बॉलीवुड फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आएँगी.

ये भी पढ़े

पत्नी को इस ख़ास अंदाज में जन्मदिन विश करते नजर आए विराट कोहली

शादी के बाद पापा अनिल कपूर के साथ ये काम करेंगी सोनम कपूर

इस निर्देशक ने बांधे 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा की तारीफों के पूल

B'day Spl : विराट की पत्नी का इतना बोल्ड लुक पहले कभी नही देखा होगा

 

बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े न्यूज़ ट्रैक पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -