यहां पर मंदिरों में लगे ताले, पहरे में मना 'हनुमान जन्मोत्सव'
यहां पर मंदिरों में लगे ताले, पहरे में मना 'हनुमान जन्मोत्सव'
Share:

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के समय पुलिस-प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। ऐहतियातन मंदिर बंद रखे गए। प्रातः 2 घंटे प्राप्त हुई कर्फ्यू से छूट में लोगों ने मंदिरों के बाहर से ही दर्शन किए। अफसर इलाके में भ्रमण करते रहे। दिन में भी 3 से 5 बजे तक छूट दिए जाने की खबर है।

बता दे कि खरगोन में 10 अप्रैल रामनवमी पर हुई हिंसा के पश्चात् से ही पुलिस के आला अधिकारी खरगोन में ही डेरा डाले हैं। निरंतर ऐहतिहात बरती जा रही है। शुक्रवार को भी जुमे की नमाज तथा गुड फ्राईडे की प्रार्थनाएं घरों से ही की गई थीं। आज हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों को बंद रखने का फैसला लिया गया। कोई भी मंदिर नहीं खुले। प्रातः 10 से 12 बजे के बीच कर्फ्यू में छूट दी गई थी। इसी के चलते श्रद्धालुओं ने मंदिरों के बाहर से ही दर्शन किए। प्रशासन निरंतर नजर रखे हुए है। शहर में भ्रमण कर लोगों से टीम ने हाल-चाल भी जाने। बता दें कि 3 दिन से जिला प्रशासन कर्फ्यू में 2-2 घंटे की छूट दे रहा है। इस के चलते लोग आवश्यकता का सामान खरीदने के लिए घरों से बाहर निकलते हैं। शनिवार को दिन में 3 से 5 के बीच भी छूट दी जा सकती है।

वही जिलाधिकारी अनुग्रहा पी. ने बताया कि छूट शांतिपूर्ण रही। आज भी स्थिति सामान्य रही। 10 से 12 बजे कर्फ्यू में 2 घंटे की छूट दी गई थी। जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल कोई भी धार्मिक स्थल खोला नहीं जाएगा। जिले में अन्य धार्मिक-राजनीतिक जुलूसों पर पाबंदी है। जिला मुख्यालय छोड़कर अन्य जगहों पर पूजन-भंडारे किए जा सकते हैं। नागरिक आवश्यक सामग्री सब्जी, फल, दूध, किराना सामान तथा मेडिकल के अतिरिक्त इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग दुकानें, मिष्ठान तथा नमकीन की शॉप खोल सकेंगे। जिलाधिकारी ने आदेशित किया है कि दुकानों को छोड़कर अन्य जगहों पर 5 या 5 से अधिक नागरिक खड़े होकर इकट्ठे नही होंगे। आनंद नगर में पथराव की अफवाह के पश्चात् प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाने की बात कही है। SP रोहित काशवानी ने कहा कि अफवाहों तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर संबंधित व्यक्ति अथवा एडमिन समेत उस पोस्ट को अन्यत्र भेजने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाहर खेल रही थी 6 वर्षीय बच्ची, तभी कुत्ते ने किया हमला, और फिर जो हुआ उसे देख सिहर उठेंगे आप

फ़ोन में कैद हुआ मौत का दर्दनाक वीडियो, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

शादी की रस्मों के बीच अचानक पहुंची महिला में मचा दिया तांडव, मामला जानकर सभी मेहमान रह गए दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -