यहाँ मुस्लिम लोग भी करते है छठ की पूजा
यहाँ मुस्लिम लोग भी करते है छठ की पूजा
Share:

गिरिडीह: छठ पर्व आरम्भ हो चुका है। छठी माई के गीत गांव में बज रहे हैं। वही झारखंड के गिरिडीह के धनवार प्रखंड में लालबाजार नाम का एक गांव जहाँ यहां के भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की जा रही है। यहाँ मुस्लिम धर्म के लोग घाट की सफाई व सजावट में हिंदू भाइयों के साथ जुटे हैं। गांव में कर्बला के पास तालाब है, उसमें व्रती अर्घ्य देते हैं। तब मुस्लिम धर्म के व्यक्ति भी तालाब के पास पहुंचते हैं, भगवान सूर्य की आराधना के साक्षी बनने। तत्पश्चात, प्रसाद लेते हैं, छठ माई से मन्नत भी मांगते हैं।

मुस्लिम बहुल लालबाजार गांव की कुल आबादी 6200 है। रविदास समाज की आबादी लगभग 200 है। गांव के मुखिया सजरूल अंसारी के तालाब में छठ व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। छठ पर तालाब की रौनक देखते बनती है। डेढ़ से दो किलोमीटर दूर तक झालरें झिलमिलाती हैं। पूरा क्षेत्र दमकता है, यहां आस्था हिलोरें मारती है तो दोनों धर्म के आपसी स्नेह की चमक भी। छठ के चलते प्रत्येक मुस्लिम परिवार का बुजुर्ग घर के सदस्यों से बोलता है कि गांव में गंदगी मत फैलाना। छठ अति पवित्रता का पर्व है, इसलिए सफाई में सभी जुटे रहना। एक विशेष बात तथा हिंदू का त्यौहार हो या मुस्लिम का, गांव में लाउडस्पीकर नहीं बजता।

गांव के रफीक अंसारी व मुश्ताक अंसारी ने बताया कि छठ व्रत तो नहीं करते, लेकिन इस पूजा में फल चढ़ाते हैं। इसके लिए व्रती को राशि देते हैं, जिससे वे हमारी तरफ से फल खरीदकर चढ़ा दें। त्यौहार का प्रसाद हम लेते हैं। हमारे समाज के कई व्यक्तियों ने छठ मां से मन्नत मांगी, अनेक की पूरी हुई। बस पूरा गांव छठ माई की आस्था में सराबोर होता गया। अकबर अंसारी बोलते हैं कि परदादा के जमाने से ही दोनों धर्मों में ऐसा जुड़ाव है। सरताज़ अंसारी, सरफराज अंसारी बोलते हैं कि हमने मां से मन्‍नत मांगी थी कि हमें संतान दो। मां ने उसे पूरा किया। 5 वर्षों तक छठ पूजा में डलिया में चढ़ावे के लिए व्रती को राशि दी। यहाँ हर धर्म दूसरे धर्म का सम्मान करने की सीख देता है, यहां उसका पालन हो रहा है।

छठ पर बिहार में हुआ एक और बड़ा हादसा, खतरे में पड़ी कई लोगों की जान

अस्पतालों में मरीजों की जिंदगी दांव पर लगी, डॉक्टरों ने किया ऐसा प्रयोग

T20 वर्ल्ड कप: अफ्रीका के खिलाफ राहुल की जगह ओपनिंग करने उतरेंगे पंत ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -