ये हैं देश की कुछ नामी महिला एथलीट्स
ये हैं देश की कुछ नामी महिला एथलीट्स
Share:

हमारे देश में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके सपने पुरे होजाते हैं या वो पुरे कर लेती हैं ,लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें अपनी मज़बूरी के कारण अपने सपनो से दूर होना पड़ता है। भारत की कुछ ऐसी ही नामी महिलाएं हैं जिन्हें हालात ने मजबूर किया है अपने सपनो को छोड़ कर जीने के लिए।

1. मीनाक्षी रानी- उत्तर प्रदेश की मीनाक्षी रानी ने 1996 और 1998 में राष्ट्रीय वैटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जीतकर सुर्खियों में आई। 2011 में एक दुर्घटना ने मीनाक्षी के पति की जान ले ली। सरकार ने नौकरी का आश्वासन तो कई बार दिया लेकिन आज तक उन्हें नौकरी नहीं मिली।

2. निशा रानी- झारखंड के पथमड़ा गांव की रहने वाली निशा तीरंदाजी में महारत हासिल है। निशा ने ताइवान में सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज का खिताब अपने नाम किया था. साउथ एशियन चैम्पियनशिप में उन्होंने सिल्वर मैडल,सिक्किम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर का अवार्ड भी जीता। किसान परिवार की इस बेटी को फसल बर्बाद होने का खामियाज़ा भुगतना पड़ा। बैंकाक में 2008 में कांस्य पदक जीता। इन्हें अपनी चार लाख की किट को मात्र पचास हज़ार में बेच दिया। कई जगह इन्होंने नोकरी के लिए आवेदन भी कर रखा है।

3. शांति देवी- इन्होंने नेशनल कबड्डी लीग में सिल्वर मैडल जीता। परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर खेलती रहीं लेकिन सरकार की तरफ से कुछ नहीं मिला। इनके पति की भी मृत्यु होगयी कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। अब वो जमशेदपुर के बाजार में सब्जियां बेच रही हैं।

4. सीता साहु- मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली सीता साहु ने एथेंस ओलम्पिक 2011 में दो कांस्य पदक जीते। सरकार ने मदद के बड़े-बड़े दावे को किए लेकिन हकीकत में कुछ नहीं हुआ। गोल-गप्पे बेचकर अपना पेट पाल रहे हैं. सबलोग मिलकर भी एक दिन में 180 रूपये से ज्यादा नहीं कमा पाते। सीता अब यही कहती हैं कि केवल मैडल से जीवन नहीं चलता।

5. एस. संथी- तमिलनाडु के कत्थाकुची गांव में रहने वाली संथी ने दोहा एशियन गेम्स में भारत के लिए सिल्वर मैडल हासिल किया। सरकार ने उसे 15 लाख रूपए की भूमि इनाम में देने का एलान किया था। अब यह काम की तलाश में इधर उधर भटक रही हैं इन्हें ईंट भट्टों पर भी काम करते देखा गया है।

ऐसे ड्राइविंग रूल्स, जिन्हें सुन रह जाएंगे आप दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -