बल्ले से ना सही, लेकिन सोशल मीडिया पर 'विराट' ने तोड़े सबके रिकॉर्ड, मिली ये बड़ी उपलब्धि
बल्ले से ना सही, लेकिन सोशल मीडिया पर 'विराट' ने तोड़े सबके रिकॉर्ड, मिली ये बड़ी उपलब्धि
Share:

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्ला भले ही रनों की वर्षा ना कर रहा हो। भले ही उनके बल्ले से अंतराष्ट्रीय शतक निकले 2 वर्ष गुजर चुके हों मगर इसके बड़ा भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। विराट कोहली ने शुक्रवार को एक नई उपलब्धि हासिल कर ली। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए। 

वही विराट कोहली पहले एशियाई स्टार हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। बता दें दुनिया में सबसे अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हैं जिन्हें 336 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। बता दें विराट कोहली को पिछले 187 दिनों में 50 मिलियन लोगों ने फॉलो किया है। इसी वर्ष 3 मार्च को उन्होंने 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छुआ था। अब 6 महीने में वो 150 मिलियन फॉलोअर्स के आंकड़े तक पहुंच गए हैं। 

वही विराट कोहली के अतिरिक्त कोई और भारतीय इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के आसपास भी नहीं है। विराट कोहली के पश्चात् अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 67 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बता दें भारतीय कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम से करोड़ों रुपये कमाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए 5 करोड़ रुपये प्राप्त होते हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। जहां उन्होंने 2 अर्धशतक अवश्य लगाए हैं मगर उनका प्रदर्शन उनकी काबिलियत के अनुसार नहीं रहा है।

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में मनीष-सिंहराज का धमाका, भारत को एक साथ दिलाया गोल्ड और सिल्वर

Ind vs Eng: मैच में टीम इंडिया की जबरदस्त वापसी, इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

IPL 2022 में खेलेंगी दो नई टीमें, BCCI ने आमंत्रित की बोलियां...जानिए कौन से शहर की होंगी ये टीम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -