जानिए, अनुष्का का प्रमोशन का ये खतरनाक आइडिया
जानिए, अनुष्का का प्रमोशन का ये खतरनाक आइडिया
Share:

फिल्म के प्रमोशन के लिए सितारे ना जाने क्या-क्या तरकीब लाते हैं। फिल्म जब मल्टीस्टारर हो तो यह लड़ाई व्यक्तिगत हो जाती है और हर सितारा अपने स्तर पर ‍‍फिल्म में अपनी जगह खास बताने की कोशिश करता है। अनुष्का ने ट्‍वीटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे अपने पालतू डॉगी को छेड़ती नजर आ रही हैं।

अनुष्का के परेशान करने से डूड अचानक चिढ़कर उनके चेहरे की तरफ छपटता है। अनुष्का पीछे हटकर बचती हैं और उसे प्यार करने लगती हैं। बैकग्राउंड में 'ऐ दिल है ‍‍मुश्किल' का गाना 'बुलेया' बज रहा है। इस छोटे-से वीडियो में आप अनुष्का और उनके पालतू जिसका नाम डूड है, की नजदीकियों को आसानी से महूसस कर सकतेे हैं।

बता दें कि करण जौहर के प्रोडक्शन की यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और फवाद खान नजर आएंगे। फवाद के कारण इस फिल्म की रिलीज पर संकट आ गया था जो हाल ही में हुई राज ठाकरे और करण जौहर की बातचीत के बाद सुलझ गया है।

यहाँ देखे विडियो 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -