आज से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
आज से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
Share:

देहरादून : हेमकुंड साहिब के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। शुक्रवार को सुबह आठ बजे गोविंदघाट से पंच प्यारों की अगुवाई में रवाना हुआ तीर्थयात्रियों का जत्था देर शाम घांघरिया पहुंचा। पहले जत्थे में करीब आठ हजार तीर्थयात्री शामिल हैं। 

रायपुर : घने बादल और आंधी ने दिलाई गर्मी से राहत

इस प्रकार है व्यवस्था 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गोविंदघाट में सुखमणी पाठ के बाद पंच प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्टी और गढ़वाल आयुक्त ने जत्थे को घांघरिया के लिए रवाना किया। गोविंदघाट में तीर्थयात्रियों की दिनभर चहल-पहल बनी रही। यात्रा व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए गढ़वाल आयुक्त जिला प्रशासन की टीम के साथ हेमकुंड के लिए रवाना हुए हैं।

देश में पड़ रही है रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, आगे ऐसी रहेगी स्तिथि

जमकर हुई यात्रा मार्ग पर बर्फ़बारी 

इसी के साथ आयुक्त ने बताया कि इस वर्ष हेमकुंड साहिब में बर्फबारी अधिक हुई है। सेना ने यात्रा मार्ग खोल दिया है, जो भी कमी होगी, उसे एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। हेमकुंड साहिब के प्रबंधक ने बताया कि करीब तीन किमी के यात्रा मार्ग में अधिक बर्फ है। यहां बर्फ को काटकर रास्ता बनाया गया है। गुरुद्वारे की ओर से सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सेना के जवानों की बैंड धुन से हेमकुंड साहिब यात्रा का श्रीगणेश हुआ। श्रद्धालुओं के जत्थे बैंड धुन के साथ घांघरिया के लिए रवाना हुए। 

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को मिलेगी प्रति माह तीन हजार रुपये पेंशन

ये विदेशी नुस्खे सुंदरता में लगाएंगे चार चाँद

जम्मू कश्मीर: शोपियां जिले में फिर हुई मुठभेड़, अब तक दो आतंकी ढेर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -