हेलीकाप्टर घोटाला: बिचौलिए मिशेल को जेल में मिला नया दोस्त, अब दिन भर करता है ये काम
हेलीकाप्टर घोटाला: बिचौलिए मिशेल को जेल में मिला नया दोस्त, अब दिन भर करता है ये काम
Share:

नई दिल्ली: अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाला मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद बिचौलिये क्रिश्चन मिशेल को सलाखों के पीछे नया साथी मिल गया है। मिशेल का यह दोस्त है सबसे बड़े घोटालों में शुमार ‘पर्ल’ चिटफंड स्कैम का आरोपी सुखदेव सिंह। दोनों की मित्रता इशारों में परवान चढ़ रही है। दरअसल, मिशेल को पंजाबी भाषा नहीं आती और सुखदेव को अंग्रेजी।  

चीन से आयात में नजर आई गिरावट, निर्यात में मजबूती

जेल नंबर-1 के हाई रिस्क वॉर्ड में स्थानांतरित किए जाने से पूर्व क्रिश्चन मिशेल को जेल नंबर-7 और फिर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन वाली जेल नंबर-2 में रखा गया था। सूत्रों के अनुसार, नए वॉर्ड और नए कैदी साथी से मिशेल काफी खुश दिखाई दे रहा है। यहां उसके आसपास न तो कोई कश्मीरी कैदी है और न कोई खूंखार गैंगस्टर। सुरक्षा के नजरिये से दोनों पर निगरानी अवश्य रखी जा रही है। 

गर्मी आते ही बढ़ने लगे खाद्य वस्तुओं के दाम

मिशेल से जब उसके वकील मिलने आते हैं या संबंधित जांच एजेंसियां सवाल-जवाब के लिए आती हैं, तब उसे उसकी सेल में अकेले रखा जाता है। मिशेल और सुखदेव सुबह 9-10 बजे साथ बैठते हैं और पूरा दिन लूडो, शतरंज और कैरम खेलते रहते हैं। रात में दोनों अलग सेल में जाकर सो जाते हैं।  आपको बता दें कि मिशेल के वकील ने अदालत में सरकार द्वारा मिशेल पर दबाव डाले जाने की बात कही है, जिसका ईडी ने विरोध किया है।

खबरें और भी:-

प्रभु ने की एटीएफ को जीएसटी के दायरे में लाने की वकालत

2030 तक भारत बन सकता है विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : अरुण जेटली

कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आज घटे पेट्रोल और डीजल के दाम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -