सवार होते ही तेज़ आवाज़ के साथ जमीन पर आया हेलिकाॅप्टर
सवार होते ही तेज़ आवाज़ के साथ जमीन पर आया हेलिकाॅप्टर
Share:

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर एयरपोर्ट पर एक प्रशासनिक अधिकारी दुर्घटना का शिकार होते - होते बच गईं। इनकी पहचान मुख्य सचिव राजबाला वर्मा के तौर पर हुई है। हालांकि, पायलेट की सूझबूझ से हादसा टल गया। पायलट ने आपात स्थिति में हेलिकाॅप्टर को लैंड करवा दिया। हेलिकाॅप्टर में मुख्य सचिव के साथ, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह शामिल थे।

मुख्य सचिव जमशेदपुर में कौशल विकास विभाग की ओर से, आयोजित किए गए, कार्यक्रम में भागीदारी करने पहुंची थी। कार्यक्रम में भागीदारी करने के बाद, मुख्य सचिव, दोपहर लगभग 2.30 बजे विमानतल पर पहुंची थीं। जब विमानतल से हेलिकाॅप्टर उड़ानभरने लगा तो, कुछ ही देर में हेलिकाॅप्टर में तकनीकी खराबी आ गई।

उसमें से आवाज़ आने लगी। वहां मौजूद, प्रत्यक्षदर्शियों ने हेलिकाॅप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने को लेकर, मीडिया से चर्चा की थी। इन लोगों का कहना था कि, हेलिकाॅप्टर से निकली आवाज़ सुनकर उन्हें ऐसा लगा कि, कोई बड़ी दुर्घटना होने वाली है। ऐसे में वे दौड़कर उस ओर पहुंचे।

हेलिकाॅप्टर खराब होने के बाद, उड़ान में शामिल अधिकारियों को लगभग एक घंटे तक लाउंज में बैठाया गया जिसके बाद, मुख्य सचिव सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना हुईं।इस तरह की हेलिकाॅप्टर दुर्घनाऐं होने पर कई प्रमुख नेताओं और अधिकारियों को परेशानियों का सामना करपा पड़ चुका है। 

दुर्घटना में मौत, परिजनों का अस्‍पताल में हंगामा

आपस में टकराई दो ट्रैन

पुलिस अफसर ने अपनी जान पर खेलकर बचाई व्यक्ति की जान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -