सलमान खान की मां के जन्मदिन पर जमकर नाची हेलेन, सामने आई तस्वीरें
सलमान खान की मां के जन्मदिन पर जमकर नाची हेलेन, सामने आई तस्वीरें
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सलमान खान की मां सलमा खान 80 वर्ष की हो गई हैं। बुधवार शाम सलमान के परिवार ने अभिनेता की माँ का जन्मदिन मनाया था। इस अवसर पर गायिका हर्षदीप कौर विशेष परफॉरमेंस देने पहुंचीं। हर्षदीप ने गानों ने समां तो बांधा ही, साथ ही बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री हेलेन को नाचने पर भी मजबूर कर दिया। हर्षदीप कौर ने इस बेहतरीन शाम की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है।

चंडीगढ़ के आलीशान होटल में सलमा खान के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया गया था। इस अवसर पर उनके साथ बेटी अलवीरा, अर्पिता एवं अभिनेत्री हेलेन मौजूद थीं। हर्षदीप कौर ने सभी के साथ अपनी तस्वीरों को साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'सलमा खान जि के लिए उनके 80वें जन्मदिन पर परफॉर्म करना बहुत खास रहा। अर्पिता खान शर्मा एवं अलवीरा ने बढ़िया होस्ट हैं। उन्होंने मुझे अपने परिवार के हिस्से जैसा महसूस करवाया। हेलेन जी से मिलना और उनके लेजेंडरी गानों पर उन्हें डांस कराना सही में शानदार था। आप सभी का इतने प्यार के लिए शुक्रिया।'

सलमान खान, बॉलीवुड के लोकप्रिय स्क्रीनराइटर सलीम खान एवं उनकी पहली पत्नी सलमा खान के बेटे हैं। सलमा का असली नाम सुशीला चरक है, जिसे उन्होंने शादी के बाद बदला था। 1964 में सलीम एवं सलमा की शादी हुई थी। इस शादी से उन्हें सलमान के साथ-साथ अरबाज खान, सोहेल खान, अलवीरा खान एवं अर्पिता खान हुए। 1981 में सलीम ने बॉलीवुड अभिनेत्री एवं डांसर हेलेन से शादी की थी। मां सलमा के सबसे करीब बड़े बेटे सलमान खान ही हैं। सलमान अक्सर ही मां के साथ वक़्त गुजारते तथा तस्वीरें साझा करते हैं। कुछ वक़्त पहले सलीम खान ने भी अपना 87वां जन्मदिन मनाया था। तब घर के सभी लड़कों को सलीम संग पोज करते देखा गया था। सभी लंच एन्जॉय करते दिखाई दिए थे। 

मनोज बाजपेयी की माँ का हुआ निधन, इस कारण गई जान

इस एक्ट्रेस की गाड़ी के पीछे दौड़े हजारों लोग, डर के मारे हुआ बुरा हाल

प्रियंका चोपड़ा नहीं ऐश्वर्या राय को ऑफर हुआ था 'राम चाहे लीला' गाना, सलमान खान के कारण कर दिया इंकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -