मुंबई : एक नवजात (स्टार्ट-अप) कंपनी हेकिल ने दावा किया है कि उसने अपनी कंपनी में काम करने वाले चार कर्मचारियों को महंगी कारें तोफे के रूप में दी हैं। इससे कुछ दिनों पहले रीयल्टी पोर्टल हाउसिंग डॉट काम के प्रमुख राहुल यादव ने अपने निजी शेयर अपने कर्मचारियों के बीच बांटकर बहुत सुर्खियां बटोरी थीं।
हेकिल ने कहा कि उसने कंपनी में सबसे अच्छा निष्पादन करने वाले चार में से दो कर्मचारियों को हुंदै एक्सेंट और अन्य दो कर्मचारियों को आई-10 ग्रैंड उपहार में दी है। कंपनी ने रिवार्ड की घोषणा करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति और फोटोग्राफ जारी किए। वर्ष 2010 में स्थापित हेकिल वैश्विक ग्राहकों को वित्तीय आंकड़े उपलब्ध कराती है और कंपनी में 23 कर्मचारी कार्यरत हैं।