कड़ाके की ठंड में हिमाचल प्रदेश, केलांग में शून्य से 13 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान
कड़ाके की ठंड में हिमाचल प्रदेश, केलांग में शून्य से 13 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड है और न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नीचे बना हुआ है। हालांकि, मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा और इस सप्ताह के आखिर में बर्फबारी होने की कोई संभावना नहीं है। पर्यटन उद्योग से संबंधित लोग चिंतित हैं, क्योंकि ज्यादातर लोकप्रिय पर्यटन स्थल बर्फबारी से अछूते हैं, जो पर्यटकों के बीच न्यू ईयर के जोश और बर्फबारी का लुत्फ उठाने की भावना को कम कर सकते हैं।

प्रदेश की राजधानी शिमला में रात का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, शिमला और इसके आसपास के पर्यटन स्थल जैसे कुफरी, फागू और नरकंडा, कसौली, चैल, मनाली, धर्मशाला, पालमपुर और डलहौजी में पांच जनवरी तक मौसम शुष्क रह सकता है और धूप निकल सकती है। इसके बाद बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

अधिकारी ने कहा है कि, "6 से 8 जनवरी के बीच प्रदेश में बर्फबारी या बारिश की संभावना है।" इससे पहले, मौसम ब्यूरो ने अपने पूर्वानुमान में 3-4 जनवरी से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी होने की बात कही थी। लाहौल-स्पीति जिले का केलांग शून्य से 13 डिग्री नीचे तापमान के साथ सूबे में सबसे ठंडा स्थान रहा।

इराक पर अमेरिकी हमले से थर्राया अंतर्राष्ट्रीय बाजार, सेंसेक्स और निफ़्टी में भी दर्ज हुई गिरावट

राजस्थान के जिस अस्पताल में हुई 104 मासूमों की मौत, वहां मंत्री के लिए बिछाया गया ग्रीन कारपेट

SBI ने अपने कस्टमर्स को दिया न्यू ईयर गिफ्ट, अब सिर्फ अंगूठा लगाओ - पेमेंट करो....

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -