VIDEO: अचानक फ्लाइट में हुआ कुछ ऐसा, कि छत से टकरा गई एयर होस्टेस, भय से सहम गए यात्री
VIDEO: अचानक फ्लाइट में हुआ कुछ ऐसा, कि छत से टकरा गई एयर होस्टेस, भय से सहम गए यात्री
Share:

वाशिंगटन: एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में यात्रियों को डरावनी स्थिति का सामना करना पड़ा। अचानक विमान बुरी तरह हिलने लगा और गर्म पानी सर्व कर रही एक एयर होस्टेस सीधे उछलकर छत से जा टकराई। गर्म पानी यात्री के शरीर पर जा गिरा। ये मामला कोसोवो से स्विट्जरलैंड (प्रिस्टिना-बसेल) जा रही ALK एयरलाइन्स की फ्लाइट का बताया जा रहा है।

दरअसल, फ्लाइट में टर्ब्युलेन्स इतना अधिक हुआ कि इससे विमान में सवार मुसाफिर ही जख्मी हो गए। टर्ब्युलेन्स से विमान इतनी तेज हिला कि 10 पैसेंजर जख्मी हो गए। सभी घायल यात्रियों को लैंडिंग के बाद अस्पताल ले जाया गया। घटना का एक वीडियो भी प्रकाश में आया है जिसमें पैसेंजर डरे सहमे हुए दिख रहे हैं। वीडियो में एक महिला प्रार्थना करती नज़र आ रही है।

हालांकि, पायलट यात्रियों को इस विपरीत परिस्थिति में आश्वासन देते सुनाई पड़ते हैं। एक यात्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि टेकऑफ के लगभग आधे घंटे बाद ही स्थिति खराब हो गई और लगभग 5 मिनट तक मुसाफिरों को इसका सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा है कि मुसाफिर  चिल्लाने और रोने लगे। एक यात्री के सिर से खून निकलने लगा। हालाँकि पायलट ने कहा है कि कुछ देर बाद ही मामला शांत हो गया और मुसाफिर फिलहाल सुरक्षित हैं।

 

ईरान को चेताने के लिए 1000 सैनिक भेजेगा अमेरिका, चीन ने कहा- परिणाम गंभीर होंगे

क्राइस्टचर्च मस्जिद पर हुए हमले का वीडियो साझा करने वाले शख्स को 21 महीने की कैद

बुरे दौर से गुज़र रहे अनिल अम्बानी को बड़ा झटका, चीन ने 15 हज़ार करोड़ का ऋण चुकाने को कहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -