रोमानिया में जमकर हिमपात, -18 डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा
रोमानिया में जमकर हिमपात, -18 डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा
Share:

लंदन : पूर्वी यूरोपीय देश रोमानिया में जमकर हिमपात हुआ। बर्फीले तूफान के चलते काला सागर के तट पर स्थित कोन्सटांआ समेत प्रमुख बंदरगाहों को बंद कर दिया गया है। बुल्गारिया में जमकर हिमपात हो गया। इस दौरान मूसलाधार बारिश हुई। जिसके बाद विभिन्न शहरों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। लोग घंटों अंधेरे में बैठे रहे। कई लोग तेज़ बारिश में भी परेशान होते रहे।

पूर्वी यूरोप में तेज़ बारिश के चलते मौसम में ठंडक घुल गई है। जिसके कारण क्षेत्र का तापमान शून्य से 18 डिग्री कम हो सकता है। अधिकारियों ने कहा कि तूफान के चलते रोमानिया में केवल 12 घंटे में सड़कों पर आधे से एक मीटर तक मोटी बर्फ चादर जमा हो गई है। बर्फ बारी के कारण रेल और सड़क यातायात बाधित हो गया है। स्कूलों को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

रोमानिया के गृहमंत्रालय द्वारा कहा गया कि फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। दूसरी ओर आपदा प्रबंधन दल को तैयार रखा गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि रोमानिया में इन लोगों को हिमपात का सामना करना पड़ रहा है। रोमानिया के दक्षिणी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आंधीभरी हवा के चलते पेड़ और विद्युत के खंभे उखड़ गए जिसके चलते यहां विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -