मुंबई में फिर भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की हाईटाइड की चेतावनी
मुंबई में फिर भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की हाईटाइड की चेतावनी
Share:

नई दिल्‍ली : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर हर बार की तरह इस बार भी मॉनसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है। बीते दिनों मॉनसून की पहली बारिश में ही मुंबई पूरी तरह डूब गई थी। शनिवार को फिर मुंबई में बारिश आरंभ हुई है। मुंबई को काले बादलों ने सब ओर से घेर लिया है। साथ ही आज दोपहर में मुंबई के समुद्र में हाईटाइड की भी वार्निंग जारी कर दी गई है। 

शनिवार सुबह से ही काले बादलों ने मायानगरी को घेर लिया है। शहर के कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो रही है। काले बादलों की वजह से शहर की विजिबिलिटी भी बेहद कम हो गई है्। मौसम विभाग ने अनुमान जताते हुए कहा है कि दक्षिण मुंबई के इलाके में हल्‍की बारिश हो सकती है। साथ ही उपनगर के कुछ क्षेत्र में कुछ वक़्त के लिए अच्छी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई से लगे अरब सागर में आज दोपहर 2:44 बजे हाईटाइड की भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसा भी आशंका जताई गई है कि अगर हाईटाइड के वक़्त मुंबई में बारिश हुई तो अधिकांश इलाकों में भारी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकता है। आपको बता दें कि मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई की स्थिति बेहद ख़राब हो गई थी, जगह-जगह पानी भर गया था, वहीं हादसों के चलते कई लोगों की जान चले गई थी।

6 जुलाई राशिफल: इन चार राशिवालों पर होगी धनवर्षा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

International Bikini Day : अपने बॉडी शेप के अनुसार चुनें बिकिनी..

National Kissing Day : हर किस कुछ कहता है, जानिए 'Kiss' की कुछ ख़ास बातें...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -