चीन के दक्षिणी-पूर्वी इलाके में जारी है बारिश का कहर, अब तक कई मरे
चीन के दक्षिणी-पूर्वी इलाके में जारी है बारिश का कहर, अब तक कई मरे
Share:

बीजिंग : चीन के दक्षिणी-पूर्वी इलाके में पिछले सप्ताह से बारिश का कहर जारी है। इससे आई बाढ़ से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 3.60 लाख लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए। 1350 मकान टूटे और 1 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। क्षेत्रीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग के अनुसार बाढ़ का असर चीन के छह शहरों पर सबसे ज्यादा हुआ है। 

किम जोंग उन की क्रूरता फिर आई सामने, जनरल को दी रूह कंपा देने वाली मौत

1 लाख से ज्यादा लोग बेघर 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें 9 और गुआंगडोंग में 7 लोगों की मौत की खबर है। एक अभी भी लापता है। हुयान शहर के तीन हिस्से बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में हैं। यहां 1 लाख से ज्यादा लोग बेघर हैं, जबकि 956 मकान टूट गए हैं। चीन में मौसम से संबंधित चेतावनी के लिए चार कलर सिस्टम निर्धारित हैं। रेड अलर्ट सबसे ज्यादा खतरनाक मौसम की चेतावनी देता है। इसके बाद ओरेंज, यलो और ब्लू का नंबर आता है। 

पाकिस्तान में आज भी रहता है ऐसा समुदाय, जो खुद को मानता है सिकंदर के सैनिकों का वंशज

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

जानकारी के मुताबिक क्षेत्रीय मौसम ब्यूरो ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया। यहां अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका जताई गई। अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ से प्रभावित चीन के दक्षिणपूर्वी इलाके जियांगक्सी में 3 लाख 38 हजार एकड़ क्षेत्र की फसल बर्बाद हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावितों की मदद के लिए 700 फायर फाइटर्स और 200 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों को तैनात किया है। प्राथमिक स्तर पर प्राप्त डेटा के मुताबिक बाढ़ से अब तक 540 मिलियन डॉलर का नुकसान हो चुका है।

प्रदर्शनकारियों का वीडियो बना रहा था पत्रकार, पुलिस ने कर दी पिटाई

भारतीय टीम को झटका, विश्व कप से बाहर हुआ यह दिग्गज खिलाडी

6 दिन में भारत ने कमाए इतने करोड़, इस क्लब में शामिल होने को तैयार फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -