मुंबई में बारिश ने मचाई तबाही, चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से 10 लोगों की मौत
मुंबई में बारिश ने मचाई तबाही, चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से 10 लोगों की मौत
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश हो रही है। इस बारिश के चलते यहाँ का जन-जीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के चेंबूर इलाके में दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि विक्रोली में भी 3 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है अब तक कुल मिलाकर बारिश से जुड़े हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। जी हाँ, फिलहाल जो हादसा हुआ वह रात 1 बजे का है। इस घटना को वाशीनाका के न्यू भारत नगर की बताया जा रहा है। यहाँ लगातार बारिश होने के चलते एक पेड़ दीवार पर गिरा, उसके बाद दीवार ही गिर गई।

दीवार गिरने से 7 लोग दब गए और उनकी मौत हो गई है। एक रिपोर्ट को माने तो अब भी दीवार के मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। इस समय घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। जी दरअसल दीवार का मलबा हटाने की कोशिश हो रही है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस समय भी लगातार बारिश हो रही है जो रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बनी हुई है। आपको बता दें कि चेंबूर में अबतक 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

वहीँ दूसरी तरफ मुंबई के विक्रोली में भी हादसा हुआ है। यहां पर दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। यहा भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यहाँ कई घंटों की बारिश होने के चलते कई इलाकों में पानी भर गया, जिसकी वजह से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जी दरअसल मुंबई में बीती रात तेज बारिश होती रही और अब भी यह दौर जारी है। यहाँ मूसलाधार बारिश के चलते 'पानी-पानी' नजर आ रहा है। शहर के गांधी मार्केट में सड़क पर पानी भरने के चलते बस के टायर तक डूब गए। वहीँ बारिश ने भारतीय रेलवे की सेवाओं पर भी काफी असर डाला है।

क्या है आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, यहाँ जानिए पंचांग

थककर कमरे में सोने गई महिला तो बिस्तर से निकले ऐसे जानवर की देखकर उड़े होश

6 हजार फीट की ऊंचाई से अनुपम खेर ने किया अपनी 519वीं फिल्म का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -