रेगिस्तान में पानी ही पानी, सड़कें बनी स्वीमिंग पुल
रेगिस्तान में पानी ही पानी, सड़कें बनी स्वीमिंग पुल
Share:

दुबई : क्या आपने रेगिस्तान में पानी भरा हुआ देखा है। कई बार रेगिस्तान में प्यासे को चमकती हुई रेत दिखाई देती है तो वह इसे पानी समझकर खुश हो उठता है। मगर रेगिस्तान में भी पानी भरे होने की यह घटना होने से लोग परेशान हो उठे। हालात ये रहे कि सड़कें कारों के स्वीमिंग पुल में बदल गईं। भारी बारिश से रिहायशी क्षेत्रों और सड़कों पर पानी भर गया। जिसके चलते कारें पानी में तैरने लगी। कारों की करीब - करीब आधी बाॅडी तो पानी में ही डूबी रही। लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दरअसल यह सब हुआ संयुक्त अरब अमीरात में। यूएई में तूफान के ही साथ तेज़ बारिश की घटना हुई। जिसके चलते रास्ते बंद हो गए। इमारतों को नुकसान पहुंचा। कई लोग भारी बारिश के कारण रास्ते में ही फंस गए।

मिली जानकारी के अनुसार बारिश तड़के 4 बजे हुई। बारिश का यह असर दुबई के साथ ही शारजहा में भी रहा। कई लोगों ने बारिश से जलजमाव के वीडियोज़ को सोश्यल मीडिया पर साझा किया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस ने व्यवस्था जुटाने के प्रयास किए तो आपदा प्रबंधन विभाग भी लोगों की मदद करता रहा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -