तमिलनाडु में बाढ़ से हालत बेहाल, मृतकों को 4-4 लाख का मुआवज़ा
तमिलनाडु में बाढ़ से हालत बेहाल, मृतकों को 4-4 लाख का मुआवज़ा
Share:

चेन्नई ​: राज्य में जोरदार बारिश से हालात बेहाल हो गए हैं। स्थिति यह है कि यहां बिन मौसम ही सड़कों पर नाव चल पड़ी है। कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां नाव चलाकर राहत कार्य किए जा रहे हैं। दरअसल चक्रवात का असर यहां जबरदस्त रहा। ऐसे में भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए। बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। मरने वालों की तादाद 105 हो गई है। सेना और वायुसेना का राहत अभियान चल रहा है।

हालांकि अभी राज्य के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। पुडुचेरी और तटीय आंध्रप्रदेश में तीन दिन में जमकर बारिश का अनुमान लगाया गया है। दीपावली के दिन से ही राज्य में जमकर बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वायुसेना द्वारा हेलिकाॅप्टर्स के माध्यम से राहत कार्य किए जा रहे हैं। यही नहीं लोग भवनों की छतों पर मौजूद हैं। इन लोगों को खाने के पैकेट दिए जा रहे हैं तो दूसरी ओर इन लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।

बड़े पैमाने पर लोगों के लिए राहत कार्य किए जा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा कहा गया है कि 12 बच्चों और 6 महिलाओं द्वारा करीब 10 वयस्कों को हेलिकाॅप्टर्स के माध्यम से सुरक्षित क्षेत्रों तक पहुंचाया गया है। राज्य में बाढ़ के हालात होने से मुख्यमंत्री जे. जयललिता द्वारा कैबिनेट के सहयोगियों और अधिकारियों के साथ हालातों की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री अम्मा ने बाढ़ प्रभावित मृतकों के परिजन के लिए 4 - 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी है। यही नहीं मुख्यमंत्री द्वारा राहत कार्यों और बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास हेतु 500 करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता की घोषणा भी राज्य सरकार ने की है। सरकार ने उम्मीद जताई है कि हालात जल्द सामान्य हो जाऐंगे। चेन्नई और उसके उपनगरों में पानी जमा हो गया। स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया तो लोगों को नाव और डोंगी चलाकर मदद पहुंचाई गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -