भीषण बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ट्रेन और हवाई यातायात बाधित, गणेशोत्सव भी पड़ा फीका
भीषण बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ट्रेन और हवाई यातायात बाधित, गणेशोत्सव भी पड़ा फीका
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार से जारी मूसलाधार बारिश ने शहर के कई इलाकों में कहर बरपाया है। जलभराव की वजह से रोड और रेल ट्रैफिक तो बाधित रहा ही, मीठी नदी के ओवरफ्लो करने से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का कहर आगे भी जारी रहने की संभावना है। मुंबई में लोकल ट्रेन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौटी है और स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। 

सीएसएमटी-ठाणे के मध्य मेन लाइन पर ट्रेनें 10-15 मिनट देरी से चल रही  हैं। इंडिगो और विस्तारा एयरलाइन्स ने बारिश की वजह से फ्लाइट्स पर असर रहने की जानकारी दी है। इंडिगो ने कुछ फ्लाइट्स रद्द होने की संभावना के चलते लोगों से स्टेटस चक करने का अनुरोध किया है। एयरलाइन्स ने बताया है कि सभी प्रभावित यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट्स में बंदोबस्त किया गया है। वहीं, विस्तारा ने भी यात्रियों से फ्लाइट स्टेटस चेक करने को कहा है।

इस बार बारिश के कारण गणेश चतुर्थी की चमक फीकी पड़ने की मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही सिद्ध हुई है। भारी बारिश ने भक्तों को गणेश पंडालों से दूर कर दिया है। मुंबई के मशहूर गणेश पंडाल जैसे लालबागचा राजा, जीएसबी सेवा मंडल, गिरगांवचा राजा और डोंगरीचा राजा में भक्तों की भीड़ पिछले साल से आधी रह गई है। किंग सर्कल स्थित गौड़ सारस्वत ब्राह्मण सेवा मंडल में बुधवार को मात्र 25 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। गत वर्ष की तुलना में यह एक चौथाई ही है। 

भारत का भविष्य उज्जवल, मंदी जैसी कोई बात नहीं

अगस्त माह में सेवा सेक्टर के विकास दर में आई गिरावट

यूएस-चाइना ट्रेड वॉर भारत के लिए हो सकता है फायदेमंद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -