हाई टाइड के बीच मुंबई में समंदर में उठी ऊंची लहरें, IMD के दी कड़ी चेतावनी
हाई टाइड के बीच मुंबई में समंदर में उठी ऊंची लहरें, IMD के दी कड़ी चेतावनी
Share:

मुंबई: मॉनसून की वर्षा में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का हाल बहुत बुरा है। भारी वर्षा के चलते मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई क्षेत्र जलमग्न हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज, 9 अगस्त से अगले 2 दिन तक तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मुंबई सहित कई शहरों में मध्यम से तेज वर्षा हो सकती है। साथ ही इस के चलते 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चलेगी। महाराष्ट्र के ठाणे, मुंबई, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी एवं सिंधुदुर्ग क्षेत्र में भारी वर्षा का अलर्ट जारी है।

वही मुंबई में तेज वर्षा के बीच मरीन ड्राइव हाई टाइड की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर में अलग-अलग जगहों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने वर्षा को लेकर मुंबई एवं ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वही मॉनसून के दूसरे फेज में कई प्रदेशों में वर्षा हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र एवं तेलंगाना में भारी वर्षा का अनुमान जताया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब कुछ दिनों तक वर्षा नहीं होगी किन्तु आसमान में बादल छाए रहेंगे।

किन्नरों को पहचान पत्र देगी योगी सरकार, प्रयागराज में शुरू हो गया काम

10 हज़ार जवान, चप्पे-चप्पे पर CCTV, स्वतंत्रता दिवस के लिए 'छावनी' में तब्दील हो रही दिल्ली

पीएम मोदी की संपत्ति में हुआ बड़ा इजाफा, 10 मंत्रियों की भी दौलत बढ़ी - PMO की रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -