मुंबई में भारी बारिश कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई में भारी बारिश कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Share:

मुंबई: मुंबई में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में वर्षा के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शहरभर में ट्रेन एवं बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कुर्ला, चेंबूर, सायन, दादर एवं अंधेरी समेत मुंबई के कई भागों में भारी वर्षा हुई है।

वही एक अफसर ने बताया कि मौसम विभाग (IMD) ने एक एवं दो जुलाई को शहर के कुछ जगहों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी करते हुए ऑरेंज अलर्ट के साथ येलो अलर्ट भी जारी किया है। नगर निगम के अफसरों ने कहा कि बृहस्पतिवार को मौसम की पहली भारी बारिश की वजह से कई निचले क्षेत्रों में जलजमाव देखा गया।

हिंदमाता, परेल, कालाचौकी, हाजी अली, डॉकयार्ड रोड, गांधी मार्केट एवं बांद्रा जैसे इलाकों में कई सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से सड़क यातायात या तो धीमा हो गया या फिर कई जगह बंद भी हो गया। पानी के भारी प्रवाह और बाढ़ की वजह से, बीएमसी ने पश्चिमी उपनगरों में अंधेरी मेट्रो को यातायात के लिए बंद कर दिया। भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में पानी भर गया। कई स्थानों पर लोगों को घुटने भर पानी से गुजरते देखा गया तथा कई वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, शहर में प्रातः 8 बजे से रात आठ बजे तक बृहस्पतिवार को 119.09 मिमी बारिश हुई, पश्चिमी उपनगरों में 78.69 मिमी एवं पूर्वी उपनगरों में 58.40 मिमी बारिश हुई।

'हम सच नहीं बोलेंगे, हमें मत मारो..', हिंदुस्तान में ही यह 'दयनीय' अपील करने को मजबूर हिन्दू

तो इस वजह से आज के दिन मनाया जाता है GST दिवस

1 जुलाई को नेशनल CA डे मनाने की है खास वजह, जानिए...?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -