देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त
Share:

नई दिल्लीः इन दिनों देश के कई हिस्से मानसुन की भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस भारी बारिश से उत्तर पूर्व भारत और बिहार खासी रूप से प्रभावित हुए हैं। शनिवार रात तक असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 62 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कुल 12 लोगों ने अलग-अलग जगह बाढ़ की वजह से अपनी जान गवाई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, राज्य में बाढ़ का पानी उतरने लगा है और बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या अब घटकर 24 रह गई है। लेकिन शनिवार को भी राज्य में बाढ़ जनित हादसों के कारण 12 और लोगों की मौत  हो गई। राज्य में बाढ़ के कारण अब कुल 59 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में अब भी 1.51 लाख हेक्टेयर फसल पानी में डूबी हुई है, जबकि काजीरंगा नेशनल पार्क का अधिकतर हिस्सा पानी में डूबा हुआ है। विश्व हेरिटेज साइट के तौर पर संरक्षित इस पार्क में बाढ़ के कारण 13 जुलाई से अब तक 129 जानवर मारे जा चुके हैं, जिनमें 10 दुर्लभ भारतीय एक सींग वाले गैंडे भी शामिल हैं। इनके अलावा 62 हॉग डियर, 8 सांभर हिरण, 8 भालू, 5 स्वैम्प डियर, दो साही, एक हाथी और एक जंगली भैंस शामिल है।

राज्य के 3024 गांवों में 44,08,142 लोगों का जनजीवन अब भी बाढ़ के कारण प्रभावित हैं।असम की तरह ही बिहार में भी बाढ़ से बुरे हाल हैं।  अभी तक बाढ़ की वजह से पांच और लोगों की मौत हो चुकी है.अब यह आंकड़ा बढ़कर 97 हो गया है। पंजाब के भी 7 जिलों में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। केरल में चल रही भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में शनिवार को 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 मछुआरों समेत 4 लोग लापता हैं। कसारगौड़ जिले के कुदुले में शनिवार को 30 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

केरल में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट

बिहार में बाढ़ को लेकर सियासत जारी, राजद ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -