बादल फटने से हिमाचल में मची तबाही, हर और हुआ पानी - पानी
बादल फटने से हिमाचल में मची तबाही, हर और हुआ पानी - पानी
Share:

धर्मपुर : देशभर में जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। कहीं नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं तो कहीं भूस्खलन हो रहा है। यही नहीं कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां सड़क मार्ग और रेल यातायात बाधित हो गया। हाल ही में यह जानकारी सामने आई है कि हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से बाढ़ के हालात हो गए। इस क्षेत्र में बस स्टेंड पर खड़ीं करीब 4 बसें बह गईं। हालांकि बसों में कोई नहीं था।

इस बीच कुछ बसों की छतों पर चढ़े करीब 6 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। हालात इतने खराब हो गए थे कि कुल्लू, मनाली, शिमला, मंडी, ऊना आदि क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी भर गया। राज्य के हमीरपुर में करीब 3 मकान ढह गए। मलबे के नीचे आने से 2 लोगों की मौत हो गई। जिनके शव निकाल लिए गए। ऐसे ही हालात जम्मू - श्रीनगर में भी रहे।

हालांकि यहां बाढ़ नहीं आई मगर भूस्खलन के कारण जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि खड़ापत्थर और कोटखाई क्षेत्र में ट्रक फंस गए इन ट्रकों में सेब भरे हुए थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -