बारिश के बाद दिल्ली में बढ़ी ठंड
बारिश के बाद दिल्ली में बढ़ी ठंड
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली - एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। तेज़ बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। बादलों की मौजूदगी से वातावरण में और अधिक ठंडक का अनुभव किया गया। जोरदार बारिश और तापमान कम होने के साथ जब धूप नहीं निकली तो वातावरण में कोहरे का अधिक असर रहा।

दूसरी ओर, सर्द सुबह में दृश्यता भी बेहद कम रही। प्रातः के समय 1200 मीटर से कम दृश्यता थी। सर्दियों के मौसम में दिल्ली में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में करीब 3 वर्ष में पहली बार दिसंबर माह में बारिश हुई। ऐसे में हवा की गुणवत्ता में सुधार नज़र आ रहा है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, दिल्ली - एनसीआर में बारिश का असर कुछ धीमा रहा। बारिश से दिल्ली के वातावरण में प्रदूषा बेहद कम हो जाएगा। दूसरी ओर दिल्ली में ठंड का जोरदार असर देखने को मिला है। यहां लोगों को कड़ाके की सर्दी का अनुभव हो रहा है। यहां न्यूनतम तापमान भी 6 से 7 डिग्री तक सिमटने की संभावना है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल वातावरण ऐसा ही रह सकता है। दूसरी ओर, मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी ठंड का जोरदार असर है। यहां सुबह के समय कोहरे का अनुभव अधिक रहा। तो दूसरी ओर तापमान भी बेहद कम आंका गया। 

दिल्ली में एम्स से आश्रम तक बनेगा रोड,15 करोड़ रुपये मंजूर

दिल्ली में एम्स से आश्रम तक बनेगा रोड,15 करोड़ रुपये मंजूर

दिल्ली के एक और निजी अस्पताल पर आरोप, मौत के बाद थमाया 19 लाख का बिल

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -