बारिश थमने के बाद जनजीवन हो रहा सामान्य, अलग-अलग हादसों में 11 की मौत
बारिश थमने के बाद जनजीवन हो रहा सामान्य, अलग-अलग हादसों में 11 की मौत
Share:

मुंबई। मुंबई में जोरदार बारिश होने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ गया है। हालांकि अब बारिश थमने के बाद मुंबई में जनजीवन सामान्य हो रहा है और मुंबई फिर रफ्तार पकड़ती नज़र आ रही है। हालात ये हैं कि कई लोग पानी में फंसे रहे। तेज़ बारिश के दौर में दीवार ढहने और डूबने  के मामलों में लगभग 11 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है। जो 11 लोग मारे गए हैं वे समूचे मुंबई में अलग अलग क्षेत्रों में हुई घटनाओं में मारे गए हैं।

मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में एक दीवार ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज बारिश के दौर में कुछ लोग लापता हो गए हैं। जिनकी खोज उनके परिजनों और जिम्मेदार विभागों द्वारा की जा रही है। ऐसे लोगों में बाॅम्बे हाॅस्पिटल के लोकप्रिय गेस्ट्रोएंट्रोलाॅजिस्ट डाॅ. दीपक अमरापुरकर निकटवर्ती एलपिंस्टन रोड़ स्टेशन से नदारद हो गए हैं। कुछ लोगों ने एक मैनहोल में उन्हें गिरते हुए देखा। अब उनकी खोज की जा रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक करीब 331.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मुंबई में बाढ़ से रेलवे रूट पर भी असर हुआ। कई रेल सेवाओं को सीएसटी रेलवे स्टेशन से रद्द कर दिया गया। ठाणे की ओर जाने वाली रेल सेवाओं पर भी बारिश के मौसम का व्यापक असर हुआ। कई क्षेत्रों में पटरियाॅं पानी में डूबी हुई थीं। लोगों से अपील की गई है कि कुछ काम होने या बेहद आवश्यक होने पर ही वे घरों से बाहर निकलें।

मुंबई में बेस्ट सेवाओं के प्रभावित होने पर अतिरिक्त परिवहन सेवाओं को बहाल किया गया। जिससे लोगों को सुविधा हो सके। नौसेना ने सीएसटी क्षेत्र में लोगों को भोजन सुविधा उपलब्ध करवाई तो कुछ स्थानों पर सामुदायिक काउंटर और रसोई गैस के काउंटर तक खोले गए जिससे लोगों को सुविधा हो सके। गौरतलब है कि वर्ष 2005 में जोरदार बारिश से मुंबई के कई क्षेत्रों में पानी भर गया था।

मुंबई पुलिस को मास्टर ब्लास्टर का सलाम

बारिश से बेहाल मुंबई में डब्बावालों ने रद्द की सप्लाय

मुंबई में भारी बारिश पर CM फडणवीस ने लोगो को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -