मतदान पर फिर गया पानी
मतदान पर फिर गया पानी
Share:

टोक्या। जापान में मतदान का दौर है लेकिन मतदान के कार्यक्रम में बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल यहां जोरदार बारिश हो रही है ऐसे में मतदान केंद्र तक कम ही लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि मतदान का प्रतिशत बेहद कम रहा है। गौरतलब है कि यहां मध्यावधि चुनाव हेतु मतदान किया जा रहा है।

मध्यावधि चुनाव जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपनी नीतियों और सुधारों की परीक्षा माना है, इस चुनाव में शिंजो आबे को जीत मिलती नज़र आ रही है,इसे प्रधानमंत्री शिंजो आबे के लिए अपनी नीतियों व सुधारों की परीक्षा माना जा रहा है। शिंजो आबे की कंजर्वेटिव लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी, को 30 से अधिक सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है।

कहा गया है कि सर्वे में तोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके की नवगठित पार्टी आफ होप हेतु समर्थन कम होता नज़र आ रहा है। सर्वेक्षणों में उसे 54 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

चुनाव अभियान के दौरान राजनीतिक दलों ने विभिन्न मसलों को लेकर अपना रूख स्पष्ट कर दिया। दूसरी ओर मध्यावधि चुनाव हेतु मतदान के बीच जानकारी सामने आई है कि उत्तर कोरिया ने जापान पर हमला करने की धमकी भी दे डाली और दो बार जापान पर मिसाईल परीक्षण किया था।

जापान चुनाव में आबे को शानदार जीत मिलने का अनुमान

आगामी महीनों में घटेगी मुद्रा स्फीति -नोमुरा

सेल्फी लेने का ऐसा क्रेज़ कि लगवा लिए इतने लंबे हाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -