आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Share:

भोपाल: भारत के कई राज्यों में एक बार फिर से मानसून ने दस्तक दे दी है। इस समय कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का सिलसिला जारी है। इसी लिस्ट में केरल भी शामिल है जहाँ भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। बीते शनिवार को केरल के 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया और यहां मौसम विभाग ने 7 अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस समय केरल में कई लोगों की मौत हो चुकी है तो कई लोग लापता है।

यहाँ कोट्टायम में हुए लैंडस्लाइड के चलते अब भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने राहत और बचाव कार्य चलाने के लिए भारतीय वायुसेना से मदद मांगी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने 16 अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी बारिश का अनुमान जताया है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है 19 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है। जी दरअसल मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि, 'साउथईस्ट अरब सागर और केरल के कुछ इलाकों में एक अन्य दबाव वाला क्षेत्र बना है। एक और कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है।

इस कम दबाव के चक्रवाती सर्कुलेशन का आमतौर पर उत्तर-पश्चिम यानि पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना है।' वहीं यह भी कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में 17 और मध्यप्रदेश में 17 और 18 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में 17 और 19 अक्टूबर के बीच तेज बारिश होगी है। इसी के साथ 17 और 18 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा, चंडीगढ़ और ईस्ट राजस्थान में 17 अक्टूबर को बारिश की संभावना है।

केरल में भारी बारिश से हाहाकार, 6 की मौत तो दर्जनभर लापता

अब आया चक्रवाती तूफान जवाद, MP से लेकर UP तक में मचेगी तबाही!

खुशखबरी: प्रेग्नेंट हैं साक्षी, अगले साल पापा बनेंगे MS धोनी!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -