दिल्ली में गर्मी ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, इतने डिग्री किया गया दर्ज
दिल्ली में गर्मी ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, इतने डिग्री किया गया दर्ज
Share:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर चुकी है। सोमवार को दिल्ली का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर आ चुका था। मौसम मंत्रालय की मानें तो अब दिल्ली का पारा दिन व दिन और भी बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस होगारहने वाला है। इस पूरे सप्ताह दिल्ली और उसके आसपास के बाकी भागों में दिन में बदन झुलसा देने वाली तपिश और लू को भी महसूस किया जा सकता है।

लॉकडाउन में यदि बहुत आवश्यक कार्य से घर से बाहर निकलना पड़ जाए तो ऐसे लोगों को पूरी बाजू के कपड़ों का उपयोग करना जरूरी होगा। वर्ना सनबर्न और लू लगने की संभावना और भी ज्यादा बढ़ने लगेगी।  कोविड महामारी के बीच लोगों को दूसरी किसी भी आपदा से बचने का भरसक प्रयास करना चाहिए। 

क्योंकि मौसम मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल के अंतिम सप्ताह से लेकर मई के पहले सप्ताह के बीतने तक गर्मी अपने रौद्र रूप में पड़ने वाले है। इस बीच राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। रोजाना दिल्ली का पारा कम होने की बजाय ऊपर ही जाएगा। जंहा यह भी कहा जा रहा है कि सोमवार को दिल्ली का तापमान 16 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मंगलवार को स्थिति और गंभीर होने की संभावना है। इस बीच पारा 17 से 41 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है। इसी तरह से अगले कई दिनों तक मौसम गर्म होने के बजाय ठंडा होने की कोई संभावना नहीं है।

तय हुआ बैंकों के MD और CEO का कार्यकाल, RBI ने जारी किया आदेश

दिल्ली के लिए बड़ी खबर: ऑक्सीजन को टैंकरों से हॉस्पिटल पहुंचाएगी केजरीवाल सरकार

मलाइका के प्यार में पागल हुए अर्जुन कपूर, एक्ट्रेस को लेकर कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -