गर्भनिरोधक गोलियों के नुक्सान से बचने के लिए इन टिप्स का रखे ध्यान .......
गर्भनिरोधक गोलियों के नुक्सान से बचने के लिए इन टिप्स का रखे ध्यान .......
Share:

गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल हमेशा से ही एक प्रश्न का विषय बना हुआ है कुछ महिलाओं का मानना होता है कि यह सेहत पर विपरीत प्रभाव डालती हैं तो कुछ मामले ऐसे भी आए हैं, जब गर्भनिरोधक गोलियां लेने के बाद भी महिला गर्भवती हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपको इसे सही तरह से लेने के तरीके के बारे में पता नहीं होता। जिसके कारण महिला को न सिर्फ अनचाहे गर्भ से बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। आमतौर पर महिलाएं मानती हैं कि इसका शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। यह गर्भनिरोध का सबसे सुरक्षित व प्रभावी तरीका है, लेकिन इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा तो आइये जानते है इसके बार में 

सही तरह से सेवन :गर्भनिरोधक गोलियों को प्रभावी बनाने के लिए जरूरी है कि आपको इसके सही सेवन की जानकारी हो। इसका सेवन मासिक धर्म खत्म होने के पहले दिन से शुरू कर देना चाहिए और तीन सप्ताह रोज एक गोली का सेवन करें। इसके बाद सात दिन के लिए इसे रोक दें, जिस दौरान मासिक धर्म का स्त्राव होता है। उसके बाद दोबारा तीन सप्ताह तक इन गोलियों का सेवन प्रारंभ करें। गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन इसी तरह किया जाता है। साथ ही गोली के सेवन के बीच 24 घंटे का गैप होना चाहिए, इसलिए आप एक निश्चित समय पर ही दवाई लें। अगर किसी कारणवश दवाई लेने के बाद आपको उल्टी हो जाती है, तो दूसरी गोली तभी लें। अन्यथा गर्भधारण होने के चांसेज बढ़ जाते हैं।

अगर हो परेशानी : कई महिलाओं को गर्भनिरोधक दवाईयों का सेवन करने से कई तरह की परेशानी जैसे सिर में दर्द, चक्कर आना, मितली का अहसास व मूड स्विंग्स आदि परेशानी होती है। अगर आपको लंबे समय तक ऐसी कोई परेशानी हो तो स्त्री रोग विशेषज्ञ को इस बारे में जरूर बताएं। दवाई के साथ-साथ नियमित चेकअप करवाना बेहद जरूरी है। 

पतली और आकर्षक कमर चाहती है तो बस करे ये योगासन, १ महीने में दिखेगा असर

आजकल फिटनेस ट्रेंड बना हुआ है एरियल योग , जाने इसे करने का सही तरीका

अगर आपको बार -बार चक्कर आने जैसा लगता है तो हलके में न ले, ये हो सकती है बीमारिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -