इन लोगों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए गुड़, जानिए खाने के नुकसान
इन लोगों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए गुड़, जानिए खाने के नुकसान
Share:

गुड सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं सर्दियों के मौसम में तो गुड खाने (Gur Khane ke Nuksan) के कई फायदे गिनवाए जाते हैं। लेकिन इसे खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। वैसे तो गुड को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है और आयुर्वेद में भी गुड के कई फायदों के बारे में बताया जाता है। हालाँकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं गुड के नुकसान के बारे में। जी दरअसल अधिक गुड का सेवन आपके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।


नाक से खून आना- कहा जाता है गुड की तासीर काफी गर्म होती है। ऐसे में इसका बहुत अधिक सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है जिससे नाक से खून आ सकता है।

वजन तेजी से बढ़ना- जो लोग डायटिंग करते हैं उन्हें गुड को अधिक नहीं खाना चाहिए। जी दरअसल गुड में कैलोरी की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है और इसके चलते आपका वजन बढ़ सकता है।

ब्लड शुगर को बढ़ाता है- आपको बता दें कि गुड़ के सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि 10 ग्राम गुड़ में करीब 9।7 ग्राम शुगर होता है। ऐसे में अगर आपको ब्लड शुगर की समस्या है, तो इसे ना खाए।

बदहजमी – कहा जाता है फ्रेश गुड़ खाने से बदहजमी और पेट खराब की समस्या होने लगती है, इस वजह से मार्केट से जब भी गुड़ खरीदें, तो जांच कर खरीदें कि गुड़ फ्रेश है या फिर कुछ समय पुराना।

शरीर में सूजन – अगर आपके शरीर में सूजन है, तो गुड़ का सेवन भूल से भी ना करें। जी दरअसल गुड़ में सुक्रोज काफी अधिक होता है, और यह आपके सूजन को और अधिक बढ़ा सकता है।

'अभी तो मथुरा-काशी बाकी है', बाबरी मस्जिद दोबारा बनाने की मांग उठने पर बोले BJP नेता

नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी, मंडाविया ने जल्द सुनवाई का वादा किया

फैंस के लिए बुरी खबर, जल्द बंद होने वाला है ये शो!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -