गर्मी में खुद का खास ध्यान रखें प्रेग्नेंट महिलाएं
गर्मी में खुद का खास ध्यान रखें प्रेग्नेंट महिलाएं
Share:

गर्भवती महिलाओं के लिए गर्मी का मौसम एक चुनौती भरा होता है. वैसे तो उन्हें हर दिन ख्याल रखना पड़ता हैं. लेकिन बात गर्मी की हो तो उन्हें खास ध्यान देने की जरूरत होती है. गर्मी के दिनों में प्रेग्नेंट महिलाओं को कई चीजों का ध्यान रखना होता है जिससे माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें. इसके लिए हम आपको कई ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले है जिनसे गर्मीं में परेशानियों से बचा जा सकता है. 

इन फलों का करें सेवन:

* गर्मियों में गर्भवती महिलाओं को सुबह के नाश्ते में तरबूज का सेवन करना चाहिए. क्यों की तरबूज में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं जो गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं.

* गर्मियों में गर्भवती महिलाओं के लिए संतरा फायदेमंद होता हैं. सुबह के समय इनका सेवन करने से दिन भर शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं. साथ हीं साथ शरीर का तापमान भी समान्य रहता हैं. 

* गर्मियों में गर्भवती महिलाओं को सुबह के नाश्ते में अंगूर का सेवन करना चाहिए. इससे महिलाओं के शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं तथा महिलाओं का शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं. 

* गर्भवती महिलाएं गर्मियों के दिनों में सुबह के नाश्ता में अखरोट को जरूर शामिल करें. इसके सेवन से दिमाग में चिड़चिड़ापन और स्ट्रेस उत्पन नहीं होता हैं. साथ हीं साथ महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चे को ज़रूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं. 

* गर्भवती महिलाओं को गर्मियों के दिनों में सुबह के नाश्ता में सेब का सेवन करना चाहिए. क्यों की सेब में कई तरह के ऐसे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने का काम करते हैं.

छोटे बच्चों को ना लगाएं काजल, हो सकता है आँखों को नुकसान

गर्मी के मौसम में इन फलों का करें रोजाना सेवन, होंगे कई सारे फायदे

कई बीमारियों को जड़ से खत्म करता है आंवला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -