स्वस्थ जीवनशैली के कुछ आसान टिप्स
स्वस्थ जीवनशैली के कुछ आसान टिप्स
Share:

दोस्तों एक स्वस्थ जीवनशैली ही एक मात्र उपाय है जिससे आप स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सकते है| आप चाहे कितना भी समय जिम में क्यों न लगाए अगर आपका रहन सहन समय और प्रकृति अनुकूल नहीं है तो आप पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं हो सकते इसलिये शुरू से ही इस बात पर बल देना चाहिये की आप अपनी जीवनशैली को ज़्यादा से ज़्यादा प्राकृतिक और समय अनुकूल कैसे रखे | आयुर्वेद कहता है की भोजन ,शयन ,शौच और स्नान जिनके नियमित और सही समय पर है वो सेहतमंद रहते है| 

आइये जाने कुछ उपयोगी एवं आसान टिप्स :-

1 जीवन में नियम बना लें की संतुलित भोजन और  व्यायाम से दिन की शुरुआत करेंगे |

2 सुबह और शाम की सैर का नियम बना लें |

3 भरपूर पानी पिये ,ताँबे के लौटे का पानी पि सके तो अति उत्तम |

4 सलाद और कच्ची सब्झीयों को अपने आहार में शामिल करे |

5 शराब ,सिगरेट और किसी भी तरह के नशे से दूर रहे |

6 भरपूर नींद लें, सुबह उठने और रात को सोने का निशित समय सारिणी बनाये और ताड अनुरूप कार्य करे |

7 दिन में एक बार कोई भी मौसमी फल एवम सूखे मेवे ज़रूर खाये |

6 हफ्ते में एक बार पूरे शरीर पर तेल मालिश करे | तेल में नारियल तेल, तिल का तेल, सरसो का तेल आदि अपनी आवश्यकता और उपलब्धता के हिसाब से प्रयोग करे |

7 दिन में दो बार मंजन करने की आदत रखे , इससे आपके दांत तो साफ रहेंगे ही आप की पाचन क्रिया भी मजबूत रहेगी |

8 सुबह नाश्ता करे , खाली पेट चाय न पिये |

9 रोज सुबह की हलकी धुप में 10 मिनिट ज़रूर बैठे |

10 ओस भरी दूबों पर नंगे पाँव चले, ऐसे आप दिन भर तरोताज़ा बने रहेंगे |

11 बासी खाना,जंक फ़ूड, प्रिज़र्वेटिव युक्त भोजन, चाय कॉफ़ी, सोडा , निकोटीन युक्त सॉफ्ट ड्रिंक न पिये | इसके बदले नारियल पानी , फलों के रस , दूध, छांछ आदि का प्रयोग करे |  

सर्दियों में भी पिये भरपूर पानी
जब करे ठण्ड में तफरी तो बरते ये सावधानियां
सुखी वैवाहिक जीवन की अनिवार्य शर्ते
चेहरे की बनावट बताता है आपका स्वाभाव
अवसाद से बचने के अचूक उपाय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -