देश में प्रति 10 लाख आबादी पर 837 कोरोना केस, मृत्यु दर भी बेहद कम- स्वास्थय मंत्रालय
देश में प्रति 10 लाख आबादी पर 837 कोरोना केस, मृत्यु दर भी बेहद कम- स्वास्थय मंत्रालय
Share:

नई दिल्ली: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में आज भी 10 लाख आबादी पर कोरोना मामलों की तादाद 837 है, जो दुनिया के अन्य मुल्कों की तुलना में बेहद कम है। कुछ देश तो ऐसे हैं जहां भारत की तुलना में प्रति 10 लाख आबादी पर 12 या 13 गुणा कोरोना केस हैं। मंत्रालय के मुताबिक, यदि प्रति 10 लाख आबादी पर मृत्यु दर को देखें, तो देश में यह 20.4 है। यह भी दुनिया में सबसे कम मृत्यु दरों में से है।  

स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी राजेश भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में हम भारत में हम रोज़ाना प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 140 कोरोना जांच कर रहे हैं।  राजेश भूषण ने कहा कि आज के दिन देश में 30 सूबे और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां कि पॉजिटिविटी रेट,  देश के औसत पॉजिटिविटी रेट से कम है। इसका मकसद परीक्षण के इस स्तर को बनाए रखना है ताकि पाजिटिविटी रेट को 5 प्रतिशत से नीचे लाया जा सके।

उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या  4,02,529 है, दूसरी ओर 7,24,000 के आसपास लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं, हमें सक्रिय मामलों पर फोकस करना चाहिए ।  राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के डायरेक्टर डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि 11 में से 8 जिलों में 20 प्रतिशत से ज्यादा सीरो-प्रचलन है। मध्य, उत्तर-पूर्व, उत्तर और शाहदरा जिलों में लगभग 27 फीसद का सीरो-प्रचलन है।

प्लाज्मा दान के नाम पर युवक ने की 200 से अधिक लोगों संग ठगी

इंजीनियर्स डे : 'भारत का रत्न' इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया

'सोनी' के साथ विलय होगा Viacom 18 ! Disney-Star को मिलेगी कड़ी टक्कर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -