देश में कोरोना का रिकवरी रेट 80 % से ऊपर, अबतक लगभग 45 लाख मरीज हुए ठीक
देश में कोरोना का रिकवरी रेट 80 % से ऊपर, अबतक लगभग 45 लाख मरीज हुए ठीक
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को कोरोना बुलेटिन में जानकारी देते हुए कहा है कि भारत में रिकवर मामलों की तादाद 44 लाख 90 हजार से अधिक हो गई है। ये विश्व की सबसे बड़ी तादाद  है। देश का रिकवरी रेट 80 फीसदी से ऊपर पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटों में देश में एक लाख से अधिक रिकवरी दर्ज की गई।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि दुनिया के कुल कोरोना केस का 17.7 प्रतिशत भारत में हैं। दुनिया की कुल रिकवरी का 19.5 प्रतिशत हिस्सा भारत से हैं। हम कोरोना के मामलों को पहले डिटेक्ट कर पाएं हैं, जिस कारण रिकवरी की हालत अच्छी है। उन्होंने कहा कि अब तक हम 6.5 करोड़ कोरोना जांच कर चुके हैं। बीते शनिवार हमने एक दिन में 12 लाख कोरोना जांच की थी। हमने सात जुलाई तक एक करोड़ कोरोना जांच की थी। 

उन्होंने कहा कि एक करोड़ से तीन करोड़ टेस्ट तक पहुंचने में देश को 27 दिन का समय लगा। इसी बीच हम 1100 लैब से 1300 प्रयोगशालाओं पर पहुंचे। राजेश भूषण ने यह भी कहा कि पिछले चार दिनों में रिकवरी के मामलों की तादाद नए कोरोना के मामलों से अधिक है। प्रति 10 लाख आबादी पर मामले देखें तो हमारे यहां 4000 के करीब कोरोना केस हैं, अभी भी कई देशों में यह तादाद 20000 के पास है। प्रति 10 लाख आबादी पर हमारे यहां 64 लोगों की जान जा रही हैं, अन्य देशों में यह 500-600 से भी अधिक है।

1400 करोड़ का घोटाला, क्वालिटी आइसक्रीम के 8 ठिकानों पर CBI ने मारी रेड

शेयर बाजार में बिकावली का दौर जारी, 37800 के नीचे लुढ़का सेंसेक्स

हरिवंश के बाद अब शरद पवार भी रखेंगे उपवास, विपक्ष के समर्थन में किया ये ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -